फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar ran in the Punjab Youth Run

Jalandhar News: पंजाब यूथ रन में दौड़ा जालंधर

Sun, 23 Aug 2026 04:23 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sun, 23 Aug 2026 04:23 PM IST
विज्ञापन
Jalandhar ran in the Punjab Youth Run
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। पंजाब यूथ रन के तहत मॉडल टाउन स्थित शिवानी पार्क में 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें बच्चों, महिलाओं और युवाओं समेत सैकड़ों प्रतिभागियों ने उत्साह से हिस्सा लिया। आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

सिसोदिया ने पिछली सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार और नशे से पंजाब की पहचान खराब हुई। इससे प्रदेश को उड़ता पंजाब बना दिया गया। सिसोदिया ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने मेहनत से काम किया है। बेहतर शासन के जरिये पंजाब को अब खेलता और दौड़ता पंजाब बनाने की दिशा में प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हजारों लोग मैराथन में शामिल होकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। यह युवाओं का साफ संदेश है। पंजाब को नशे से दूर रखकर खेलों और सकारात्मक गतिविधियों की ओर ले जाना है।
विज्ञापन

सिसोदिया ने सज्जन कुमार को रोल मॉडल बनाए जाने के सवाल पर कहा कि वह कांग्रेस के रोल मॉडल हो सकते हैं, आम आदमी पार्टी के नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्याओं और धार्मिक स्थल के अपमान के आरोपी व्यक्ति उनके लिए रोल मॉडल नहीं हो सकता। सिसोदिया ने यह भी कहा कि विपक्षी दल मान सरकार से डरे हुए हैं और अपनी राजनीतिक नैया पार करने की कोशिश कर रहे हैं। कार्यक्रम में मेयर वनीत धीर, जालंधर केंद्रीय प्रभारी नितिन कोहली और कैंट प्रभारी राजविंदर कौर थियाड़ा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed