फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar Police kept searching for MLA Raman Arora son reached Dubai

Jalandhar: विधायक रमन अरोड़ा के बेटे को तलाश करती रही पुलिस, राजन पहुंच गया दुबई; सामने आने लगे पीड़ित

Tue, 03 Jun 2025 01:19 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 03 Jun 2025 01:19 PM IST
सार

अब विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ विजिलेंस को पुख्ता सबूत मिलने लगे हैं। विजिलेंस के पास एक हड्डी रोग विशेषज्ञ भी पहुंचा, जिसने कहा कि उसका अस्पताल का काम रुकवाया गया और 50 लाख की राशि मांगी गई। नामचीन हड्डी रोग विशेषज्ञ के बयान दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
Jalandhar Police kept searching for MLA Raman Arora son reached Dubai
रमन अरोड़ा - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

भ्रष्टाचार में पकड़े गए आप विधायक रमन अरोड़ा के बेटे राजन की तलाश विजिलेंस की टीम पंजाब में कर रही थी। वहीं जानकारी के अनुसार राजन अब दुबई पहुंच गया है। अब विजिलेंस इस मामले की जांच कर रही है कि राजन दुबई कैसे निकल गया? इस मामले में विजिलेंस की अंदरूनी जांच चल रही है। सूत्रों के अनुसार विधायक रमन का बेटा राजन ही कई प्रापर्टी को गिरवाने की धमकी व नोटिस देकर वसूली करता था। खुद इसका खुलासा निगम की इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर ने किया है।
विज्ञापन



अब विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ विजिलेंस को पुख्ता सबूत मिलने लगे हैं। विजिलेंस के पास एक हड्डी रोग विशेषज्ञ भी पहुंचा, जिसने कहा कि उसका अस्पताल का काम रुकवाया गया और 50 लाख की राशि मांगी गई। नामचीन हड्डी रोग विशेषज्ञ के बयान दर्ज किए गए हैं। उसका कहना है कि उसने काफी पैसा अदा कर दिया था। वहीं रमन के करीबी गौरव गोली के नाम पर एक महंगी प्रापर्टी मिली है। हालांकि गौरव अरोड़ा उर्फ गोली एक निजी बैंक में कार्यरत है। विजिलेंस यह जांच कर रही है कि इतनी महंगी प्रापर्टी कैसे बन गई। इसमें विधायक के काले धन का निवेश किया गया है।
विज्ञापन


वहीं एक प्रापर्टी डीलर ने भी बयान दिए हैं कि उसने एक प्रापर्टी केंद्रीय इलाके में बेची थी। जिसके बाद वह विधायक की रडार पर आ गया। विधायक रमन ने उससे 20 लाख रुपये धक्के से लिए। इसके अलावा रामामंडी इलाके में एक व्यक्ति का कहना है कि विधायक ने उससे एक लाख 30 हजार वसूले। उसने एक व्यक्ति की पासपोर्ट में गवाही डाली थी, जिसमें दस्तावेज फर्जी थे। विधायक रमन को पता चला तो उसको बुला लिया और पुलिस बुलाकर धमकाया और 1.30 लाख रुपये वसूल कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed