फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar Police arrest three drug smugglers two kilos heroin drug money and vehicle recovered

Punjab Crime: 2 किलो हेरोइन, ड्रग मनी और 2 आई-20 सहित 3 तस्कर गिरफ्तार, अमेरिका में बैठा लकी चला रहा था रैकेट

Sun, 23 Jun 2024 01:46 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 23 Jun 2024 01:46 PM IST
सार

पंजाब पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। जालंधर पुलिस ने एक बड़े ड्रग रैकेट का भांडाफोड़ करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से दो किलो हेरोइन, लाखों रुपये ड्रग मनी और दो आई-20 गाड़ियां भी मिली हैं। 

विज्ञापन
Jalandhar Police arrest three drug smugglers two kilos heroin drug money and vehicle recovered
पुलिस ने अलग-अलग तीन अपराधी पकड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कमिश्नरेट पुलिस ने ड्रग तस्करों के एक गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो किलोग्राम हेरोइन, ड्रग मनी और वाहन बरामद किए हैं। तस्करों के तार अमेरिका में बैठे लकी से जुड़े हैं। लकी पंजाब में इस ड्रग रैकेट को चला रहा था।  
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर जालंधर स्वप्न शर्मा ने बताया कि पुलिस की टीम लाम गांव से जंडू सिंघा रोड के पास नाका लगाकर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान उन्हें मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति पर जाते हुए देखा गया। पुलिस ने शक के आधार पर मोटरसाइकिल को रोककर पूछताछ की तो युवक ने अपना नाम सतीश सुमन निवासी गन्ना गांव जालंधर बताया। जब तलाशी ली तो उसके पास से 1 किलो हेरोइन बरामद हुई। 
विज्ञापन

पुलिस जांच में चला कि सुमन और बलकार सिंह निवासी गांव लखनपाल थाना सदर जालंधर और अब निवासी गुरु रविदास नगर नजदीक आकाश कॉलोनी होशियारपुर दोनों मिलकर नशे की सप्लाई करते थे। पुलिस ने बलकार को गिरफ्तार कर 720 ग्राम हेरोइन, 12 लाख रुपये ड्रग मनी, एक आई-20 कार और एक छोटी इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन बरामद की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा आरोपी 250 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा
कमिश्नर ने बताया कि इस मामले में एक अन्य आरोपी कुलवंत राम निवासी गांव किला बरुण राम कॉलोनी कैंप बजवाड़ा थाना सदर होशियारपुर के रूप में हुई है, को भी बाद में 280 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। जिससे आई-20 कार और एक छोटी इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन बरामद की गई।

पैरोल पर रिहा होने के बाद वापस जेल नहीं गया आरोपी
जांच में पता चला कि सतीश सुमन अपने गांव के रहने वाले लकी, जो अमेरिका में रहता है, के संपर्क में आया। इसके बाद वह इस धंधे में शामिल हो गया और लकी उसे खेप भेजता था जो साथियों के साथ मिलकर सप्लाई करता था। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि बलकार को पहले एक किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था जो तिहाड़ जेल में बंद था लेकिन पैरोल पर रिहा होने के बाद वह वापस जेल नहीं गया। 


दो आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं मामले 
बलकार कुलवंत राम का जीजा और दोनों मिलकर हेरोइन की तस्करी करते थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया है, लेकिन लक्की अभी भी फरार है। उसके खिलाफ थाना 8 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सीपी शर्मा ने बताया कि सतीश सुमन की कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है जबकि बलकार और लक्की के खिलाफ चार-चार मामले जबकि कुलवंत के खिलाफ दो मामले लंबित हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed