{"_id":"6a66ae00b3b2408a840a770d","slug":"jalandhar-plot-to-rock-punjab-foiled-babbar-khalsa-terrorist-arrested-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब दहलाने की साजिश नाकाम, बब्बर खालसा का एक आतंकी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar: स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब दहलाने की साजिश नाकाम, बब्बर खालसा का एक आतंकी गिरफ्तार
Mon, 27 Jul 2026 06:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर
अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 27 Jul 2026 06:32 AM IST
सार
काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और जालंधर देहात पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए उसके मुख्य ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बड़े आतंकी हमले की साजिश को पंजाब पुलिस ने नाकाम कर दिया। काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और जालंधर देहात पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए उसके मुख्य ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया है।
आरोपी के कब्जे से 1.3 किलोग्राम हाई एक्सप्लोसिव से तैयार इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद हुई है। पुलिस का कहना है कि समय रहते की गई कार्रवाई से बड़े स्तर पर जनहानि की साजिश विफल हो गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सतबीर सिंह निवासी गांव पड़ियाना, आदमपुर (जालंधर) के रूप में हुई है।