फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar, Nangal, woman, hospital, two robbers, hijack

भाजपा नेता की पत्नी का अपहरण कर कार लूटी

Sat, 12 Jul 2014 10:25 PM IST
अमर उजाला, जालंधर।
अमर उजाला, जालंधर। Updated Sat, 12 Jul 2014 10:25 PM IST
विज्ञापन
Jalandhar, Nangal, woman, hospital, two robbers, hijack
कूल रोड स्थित किडनी अस्पताल में दवा लेने गईं नंगल भाजपा मंडल के पूर्व
विज्ञापन
महासचिव विपिन कुमार की धर्मप्ात्नी का दो लुटेरों ने कार समेत अपहरण कर लिया।

लुटेरे महिला के आभूषण भी उतरवाकर ले गए हैं। बुजुर्ग महिला ने पिम्स अस्पताल के अंदर से फोन कर अपने चालक को बुलाया। इसके बाद एडीसीपी सिटी परमिंदर भंडाल पुलिस बल के साथ पहुंचे और लुटेरों का हुलिया लेकर नाकेबंदी के आदेश दिए।

पीड़िता नंगल निवासी प्रवीण पत्नी राजिंदर ने बताया कि उसकी किडनी का इलाज जालंधर कूल रोड स्थित किडनी अस्पताल से चल रहा है। शनिवार को वह अपनी वरना कार में चालक संदीप के साथ दवा लेने के लिए आईं थी।
विज्ञापन


वह चिकित्सक से चेकअप करवाकर बाहर मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने के लिए रुकी थी। वह कार में बैठी थी जबकि चालक दवा खरीदने गया था। कार का एसी यचल रहा था और कार स्टार्ट थी। इसी बीच दो युवक तेजी से कार में बैठे और कार को दौड़ा ले गए। रास्ते में एक युवक ने उन्हें धमकाकर आभूषण उतरवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच मिनट की दूरी पर स्थित पिम्स के बाहर लुटेरे उन्हें उतारकर कार लेकर फरार हो गए। एडीसीपी सिटी परमिंदर भंडाल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। इसी स्थान पर कुछ दिन पहले भी दो लूट की वारदातें हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed