{"_id":"644b8b319d472568ea0bd474","slug":"jalandhar-mla-sukhpal-khaira-lashed-out-at-aap-government-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: आप सरकार पर बरसे विधायक सुखपाल खैरा, कहा-लोगों की आवाज उठाने पर मेरे खिलाफ दर्ज हुए केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar: आप सरकार पर बरसे विधायक सुखपाल खैरा, कहा-लोगों की आवाज उठाने पर मेरे खिलाफ दर्ज हुए केस
Fri, 28 Apr 2023 02:30 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 28 Apr 2023 02:30 PM IST
सार
सुखपाल खैरा ने फूड एंड सिविल सप्लाई मंत्री लालचंद कटारू चक्क पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अपने एक भी रिश्तेदार को नौकरी देने पर हल्ला मचाने वाले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने मंत्री पर कोई कार्रवाई नहीं की जिसने अपने बेटे और साले को सिर्फ चंद रुपयों के लिए नौकरी पर रखा।
विज्ञापन
जालंधर में पत्रकारों से बात करते विधायक सुखपाल खैरा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने शुक्रवार को जालंधर में पंजाब सरकार पर जमकर हमला बोला। खैरा ने कहा कि पंजाब में जो शख्स सरकार चला रहा है उस पर सत्ता का नशा सिर चढ़कर बोल रहा है। विरोधी पार्टियां आवाज उठाती हैं तो उनके खिलाफ पर्चे दर्ज किए जा रहे हैं।
खैरा ने कहा कि विरोधी पार्टी के नेताओं के खिलाफ विजिलेंस की जांच को ये भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई बताते हैं और सीबीआई ईडी इनके घरों पर रेड मारती है तो अपने आप को सताया हुआ बताते हैं। उन्होंने कहा कि जब हेरा फेरी नहीं की तो सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को अब तक जमानत क्यों नहीं मिली।
यह भी पढ़ें: Punjab Cabinet: अब पंजाब के अलग-अलग शहरों और गांवों में होगी पंजाब कैबिनेट की मीटिंग, मान सरकार का बड़ा फैसला
विज्ञापन
इस दौरान खैरा ने फूड एंड सिविल सप्लाई मंत्री लालचंद कटारू चक्क पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अपने एक भी रिश्तेदार को नौकरी देने पर हल्ला मचाने वाले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने मंत्री पर कोई कार्रवाई नहीं की जिसने अपने बेटे और साले को सिर्फ चंद रुपयों के लिए नौकरी पर रखा। खैरा ने कहा कि बसंती पगड़ी और पीछे शहीद भगत सिंह-डॉ अंबेडकर की फोटो लगाकर उनके मार्गों पर चलने की बात कहने वालों ने पीएसपीसीएल सहित कई विभागों में दिल्ली, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के लोगों को नौकरियां दी हैं जबकि पंजाब का युवा जमीने बेचकर विदेश जाने को मजबूर है।
विधायक ने अमृतपाल पर एनएसए लगाने और सैकड़ों युवाओं को असम की जेल में बंद करवाने पर कहा कि इंसाफ के लिए लड़ने वालों की आवाज सरकार दबाने में जुटी हुई है। खैरा ने कहा कि मुझ पर अब तक 11 मामले दर्ज हो चुके हैं, जो बादल, कैप्टन, भाजपा और आम आदमी पार्टी की देन है क्योंकि मैंने लोगों की आवाज उठाई। नया मामला भुलत्थ का है जो गिरदावरी न होने पर किसानों के साथ मिलकर धरना देने पर किया गया। उन्होंने एसडीएम को धमकाया-डराने और दफ्तर में घुसकर लाइव करने के आरोपों को गलत बताया। संगरूर की तरह जालंधर की जनता भी इन्हें सबक सिखाएगी। पिछले एक साल का कार्य काल और इनके झूठे वादों को देख लिया अब लोग भी समझ गए हैं कि कांग्रेस ही पंजाब और पंजाबियत को संभाल सकती है।