फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar Kulhad Pizza couple seeks protection they going to Darbar Sahib against protest by Nihangs

कुल्हड़ पिज्जा कपल ने मांगी सुरक्षा: निंहगों के विरोध के खिलाफ दरबार साहिब में लगाएंगे अर्जी, मिली है धमकी

Sun, 13 Oct 2024 05:35 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 13 Oct 2024 05:35 PM IST
सार

जालंधर के कुल्हड़ पिज्जा कपल एक बार फिर सुर्खियों में है। निहंग सिखों की तरफ से कपल को उनकी वीडियो सोशल मीडिया से हटाने के लिए कहा गया है। इसके बाद कपल ने सुरक्षा की मांग की है। 

विज्ञापन
Jalandhar Kulhad Pizza couple seeks protection they going to Darbar Sahib against protest by Nihangs
जालंधर के कुल्हड़ पिज्जा कपल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के जालंधर के कुल्हड़ पिज्जा कपल की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। हाल ही में निहंग सिखों की तरफ से कुल्हड़ पिज्जा कपल के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद कपल ने श्री दरबार साहिब में अपनी अर्जी लगाने की बात कही है। मामले को लेकर सहज ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि मैं श्री दरबार साहिब जाकर फरियाद करूंगा कि मैं पगड़ी सजा सकता हूं या नहीं। सहज ने कहा कि मैं अगर गलत हूं तो मुझे सजा मिलनी चाहिए।

विज्ञापन


इस वीडियो में सहज ने कहा कि हर कोई मेरे व मेरे परिवार के साथ बुरा बर्ताव कर रहा है। हमसे गलती हुई है, लेकिन हमारी बात भी सुननी चाहिए। सहज ने कहा श्री अकाल तख्त हमारी संस्था है। वह सही को सही व गलत को गलत बताती है। मुझे पूरा यकीन है कि हमें इंसाफ जरूर मिलेगा। सहज ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार साहिब से मेरा निवेदन है कि मेरी व मेरे परिवार सुरक्षा व मेरे रेस्टोरेंट की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन


सहज के इस बयान के बाद निंहग सिख बाबा मान सिंह ने भी एक नया वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने कुल्हड़ पिज्जा कपल को धमकाते हुए कहा कि कल यानी सोमवार को सुबह 11.30 बजे वह उनके रेस्टोरेंट के बाहर आएंगे। हम आपस में बैठ कर बात करना चाहते हैं। आपकी भलाई इसी में है कि आप इस मामले को ज्यादा न बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बीते दिनों जालंधर के कुल्हड़ पिज्जा कपल के रेस्टोरेंट के बाहर निहंगों ने प्रदर्शन किया था। निहंगों ने मांग की थी कि कुल्हड़ पिज्जा कपल की तरफ से वायरल हुई अश्लील वीडियो को लेकर बच्चों में गलत असर पड़ रहा था। अगर कपल की सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्मों से जितनी भी वीडियो डिलीट करता है तो ठीक नहीं तो फिर वह चाहे पुलिस को बुला लें और उनके सामने वह उनकी पगड़ी को वापस कर दें। उसके बाद वह जीतने भी वीडियो बनाएं उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी। वहीं अगर वीडियो डिलीट नहीं किए तो कपल के खिलाफ सख्त एक्शन लेंगे। निहंगों ने कहा कि वे जेल जाने से नहीं डरते हैं। वे इस मामले को लेकर अपना रोष जारी रखेंगे। हालांकि मामला गरमाता देख मौके पर स्थानीय पुलिस अधिकारी पहुंचे थे और मामले को शांत करवाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed