फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar By-Poll: Former MLA Surinder Chaudhary rejoined congress within 6 days

Jalandhar By-Poll: कांग्रेस छोड़कर आप में गए पूर्व विधायक सुरिंदर चौधरी की 6 दिन में ही घर वापसी

Sat, 15 Apr 2023 05:07 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 15 Apr 2023 05:07 PM IST
सार

6 दिन पहले जो झटका कांग्रेस को लगा था अब उसका दर्द आप को भी महसूस हो रहा है। जिस पार्टी में दादा-पिता 100 सालों से जुड़े थे मैं उसके साथ वापिस जुड़ना चाहता हूं। मेरी कुछ मजबूरी रही और कुछ नेताओं को बहकावे में आकर कांग्रेस को छोड़कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी।

विज्ञापन
Jalandhar By-Poll: Former MLA Surinder Chaudhary rejoined congress within 6 days
सुरिंदर चौधरी की कांग्रेस में वापसी। - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर उपचुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार करमजीत कौर के नामांकन से कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी ने 100 सालों से कांग्रेस से जुड़े करतारपुर से पूर्व विधायक चौधरी सुरिंदर सिंह को आप में शामिल कर लिया था। तबसे चौधरी परिवार में फूट के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन शनिवार को जालंधर में पार्टी दफ्तर में सीएलपी नेता प्रताप सिंह बाजवा, पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी, पूर्व केबिनेट मंत्री और सीनियर नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा और पूर्व केबिनेट मंत्री अवतार सिंह हेनरी ने चौधरी सुरिंदर सिंह की 6 दिन में ही कांग्रेस में घर वापसी करवा दी।
विज्ञापन


6 दिन पहले जो झटका कांग्रेस को लगा था अब उसका दर्द आप को भी महसूस हो रहा है। जिस पार्टी में दादा-पिता 100 सालों से जुड़े थे मैं उसके साथ वापिस जुड़ना चाहता हूं। मेरी कुछ मजबूरी रही और कुछ नेताओं को बहकावे में आकर कांग्रेस को छोड़कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। कुछ मांगें पार्टी से भी थी जो पूरी नहीं हुई तो गुस्सा भी था। हम चौधरी सुरिंदर सिंह की मांगों पर गौर करेंगे। वह पंजाब के हित के लिये सोचते हैं तो उनकी बात जरूरी मानी जाएगी। घर वापसी पर पूर्व विधायक चौधरी सुरिंदर सिंह ने कहा कि जब से पार्टी को छोड़ा है उनका मन अशांत रहता था, कुछ बड़ी मजबूरी और राजनीतिक दबाव में पार्टी छोड़ी थी मैं उस बारे में बात नहीं करना चाहता।
विज्ञापन


बता दें कि करतापुर में सुशील रिंकू के हक में सीएम भगवंत मान द्वारा की गई पहली रैली के दौरान सीएम मान ने चौधरी परिवार को झटका देते हुए आप पार्टी में सुरिंदर चौधरी को शामिल करवाया था। लेकिन कुछ दिन बाद ही प्रताप बाजवा ने फिर से सीएम मान को झटका देकर चौधरी परिवार को एक कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed