फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar by-election: Lok Insaaf Party's Bains brothers supported BJP, discussion was there for many days

जालंधर उपचुनाव: लोक इंसाफ पार्टी के बैंस ब्रदर्स ने दिया भाजपा को समर्थन, कई दिनों से थी चर्चा

Sun, 30 Apr 2023 10:25 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sun, 30 Apr 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
Jalandhar by-election: Lok Insaaf Party's Bains brothers supported BJP, discussion was there for many days
बैंस बोले- पंजाब का विकास सिर्फ भाजपा सरकार में संभव, हवाहवाई वादे सिर्फ कर्ज में डुबो रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। जालंधर लोकसभा सीट पर 10 मई को होने जा रहे मतदान को लेकर राजनीतिक समीकरण दिन प्रतिदिन बदल रहे हैं। कौन कब किस पार्टी में चला जाए कुछ पता नहीं। इसी कड़ी में रविवार को लोक इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और पूर्व विधायक बलविंदर सिंह बैंस ने भाजपा प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल के समर्थन की घोषणा कर दी।

वार्ता के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री गुजरात और पंजाब प्रभारी विजय रुपाणी, केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश, पूर्व मंत्री राजकुमार वेरका और भाजपा के कई बड़े नेताओं की मौजूदगी में बैंस ब्रदर्स ने पीएम मोदी की नीतियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 70 सालों से सिखों की आस्था का प्रतीक करतारपुर कॉरिडोर खुलवाने और साहिबजादों की शहादत को वीर बाल दिवस घोषित कर सिखों का मान बढ़ाया है। पीएम मोदी पंजाब, सिखों और दस्तार के प्रति आस्था रखते हैं उनकी नीतियों जिन्हें दुश्मन देश भी सराह रहे हैं, से प्रभावित होकर उनकी पार्टी भाजपा प्रत्याशी अटवाल को समर्थन देती है। उन्होंने कहा कि पंजाब का विकास और लॉ एंड ऑर्डर कायम सिर्फ भाजपा सरकार आने पर ही हो सकता है। आप की लीडरशिप पर हमला बोलते हुए बैंस ने कहा कि वह भी इनके गठबंधन में रह चुके हैं, इनके खून में पंजाब का विकास नहीं सिर्फ लूटना है। वीवीआईपी कल्चर और रेत माफिया को खत्म करने की बात कही थी। बादल सरकार के समय बना रेत माफिया आज आम आदमी पार्टी के संरक्षण में पल बढ़ रहा है। नशा खत्म करने का वादा किया था और युवाओं पर नशे के परचे और मौत देखते आ रहे हैं। पंजाब का किसान, नौजवान और जमीन के नीचे का पानी खत्म होते जा रहे हैं। लुधियाना इंडस्ट्री हब है जहां से तैयार सामान दुबई के रास्ते पाकिस्तान पहुंचता है और सिर्फ पीएम मोदी ही व्यापारियों की समस्या को हल कर सकते हैं। उन्होंने स्कॉलरशिप को लेकर मांग करते हुए कहा कि पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम पारदर्शिता और पुरानी पद्धति से चलाएं ताकि छात्रों को पैसा सीधे अकाउंट में मिले नहीं तो सरकार में बैठे ठग बीच में ही पैसे खा जाते हैं। बैंस बंधुओं के भाजपा में शामिल होने भाजपा नेताओं ने कहा कि उनके आने से पार्टी को लुधियाना से मजबूती मिली है। मौजूदा समय में भाजपा लगातार कांग्रेस, अकाली दल व अन्य कद्दावर नेताओं को पार्टी में शामिल करवा रही है। वैसे भी 2017 के राष्ट्रपति के चुनाव के समय भाजपा की तरफ से उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को भाजपा के कहे बिना दोनों भाइयों ने वोट भी दिया था। ऐसे में दोनों का भाजपा नेताओं से अच्छा तालमेल भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed