फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar AAP MLA Raman Arora social media account hacked

विधायक का सोशल मीडिया अकाउंट हैक: अजीब पोस्ट किए.. फॉलोअर्स ने दी जानकारी, रमन अरोड़ा ने पुलिस को दी शिकायत

Sun, 02 Feb 2025 12:12 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 02 Feb 2025 12:12 PM IST
सार

पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा का सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर  लिया है। उनके फॉलोअर्स ने विधायक को इसकी जानकारी दी है। क्योंकि उनके अकाउंट से अजीबोगरीब पोस्ट किए जा रहे थे। 

विज्ञापन
Jalandhar AAP MLA Raman Arora social media account hacked
आप विधायक रमन अरोड़ा। - फोटो : संवाद

विस्तार

महानगर जालंधर में सेंट्रल विधानसभा से आप विधायक रमन अरोड़ा का सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम और एक्स ) अकाउंट हैक हो गए हैं। शिकायत के बाद पुलिस की टीमें इसकी जांच कर रही हैं कि इस अकाउंट को किसने हैक किया। विधायक ने अकाउंट की रिपोर्ट भी कर दी है। इसका खुलासा खुलासा तब हुआ जब विधायक के फॉलोअर्स ने उन्हें फोन कर बताया कि उनके अकाउंट से कुछ अजीबोगरीब पोस्ट शेयर की जा रही हैं। जब जांच की गई तो पता चला कि अकाउंट हैक हो गया है। इसके बाद कमिश्नरेट पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। 
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पता लगा रही है कि उक्त अकाउंट कहां से चलाया जा रहा है और किस सर्वर से विधायक अरोड़ा के अकाउंट से पोस्ट शेयर की गई। हैक का पता चलते ही विधायक ने अपने ट्विटर अकाउंट और इंस्टाग्राम आईडी को लेकर दोनों संस्थाओं में शिकायत दर्ज कराई, ताकि भविष्य में उक्त अकाउंट से कोई गलत गतिविधि न हो। साथ ही विधायक रमन अरोड़ा ने अपने प्रशंसकों से कहा कि अगर उनके अकाउंट से कोई गलत बात पोस्ट की जाती है तो उस पर विश्वास न करें। जब दोनों सोशल मीडिया अकाउंट रिकवर हो जाएंगे तो फॉलोअर्स को तुरंत सूचित कर दिया जाएगा। साथ ही कमिश्नरेट पुलिस की साइबर टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed