फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Instead of New Zealand send youths hostage to Cambodia

Punjab News: न्यूजीलैंड जाने की ख्वाहिश पड़ी महंगी, पठानकोट के दो युवकों को कंबोडिया में बनाया बंधक

Mon, 15 May 2023 07:41 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Updated Mon, 15 May 2023 07:41 PM IST
सार

एसएसपी ने बताया कि 18 अप्रैल को दोनों युवकों को दिल्ली से थाईलैंड भिजवा दिया गया। इसके बाद उन्हें कंबोडिया ले जाया गया और वहां बंधक बना लिया गया। एजेंट ने दोनों युवकों के परिवारों से 15-15 लाख रुपये और देने के बाद ही छोड़ने की बात कही। 

विज्ञापन
Instead of New Zealand send youths hostage to Cambodia
पुलिस के सहयोग से कंबोडिया से लौटे दोनों युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

न्यूजीलैंड जाने की चाह में पठानकोट के दो युवक ट्रैवल एजेंट्स के चक्कर में फंसे गए। इन्हें कंबोडिया में बंधक बना लिया गया था। पठानकोट पुलिस के प्रयासों से दोनों युवक सोमवार को लौटे हैं। ट्रेवल एजेंट फरार हैं और पुलिस ने उसके सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है। पठानकोट के एसएसपी हरकमलप्रीत खख ने बताया कि गांव पंजुपुर निवासी परमजीत सैनी और सचिन सैनी ने अवैध तरीके से न्यूजीलैंड जाने की योजना बनाई। 

विज्ञापन


उन्होंने गांव के ही रहने वाले तेजिंदर कुमार (चार साल से ग्रीस में) से इस बाबत बात की। उसने उन्हें लुधियाना के एजेंट मनप्रीत उर्फ मणी से मिलवाया। दोनों युवकों ने वर्क परमिट पर न्यूजीलैंड जाने के लिए एजेंट मणी को 50-50 हजार रुपये रिश्तेदारों से उधार लेकर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

                                                   पठानकोट में पकड़ा गया ट्रैवल एजेंट का सहयोगी।

एसएसपी ने बताया कि 18 अप्रैल को दोनों युवकों को दिल्ली से थाईलैंड भिजवा दिया गया। इसके बाद उन्हें कंबोडिया ले जाया गया और वहां बंधक बना लिया गया। एजेंट ने दोनों युवकों के परिवारों से 15-15 लाख रुपये और देने के बाद ही छोड़ने की बात कही। 

एसएसपी ने बताया कि परमजीत के भाई विजय सैनी ने पुलिस को लिखित शिकायत दी और दोनों युवकों को पठानकोट लाने की गुहार लगाई। पुलिस ने एजेंट के पिता और सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी हरकमल प्रीत सिंह खख ने बताया कि तजिंदर कुमार, मनप्रीत सिंह उर्फ मणि और लखबीर सिंह पर थाना डिवीजन नंबर 2 में 420, 346, 120-बी और पंजाब ट्रेवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट 2014 की धारा 13 समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed