फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Instead of 30 kg of wheat in the bag, there are about 24 kg

बैग में तीस किलो गेहूं की बजाए हैं लगभग 24 किलो

Tue, 22 Feb 2022 04:40 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 04:40 PM IST
विज्ञापन
Instead of 30 kg of wheat in the bag, there are about 24 kg
फिरोजपुर। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव भाने वाला स्थित डिपो से जरूरतमंद ग्रामीणों को दो रुपये किलो के हिसाब से तीस किलो गेहूं की बजाए लगभग 24 किलो गेहूं दिया जा रही है। मंगलवार को गांव में दिए गए गेहूं के प्रत्येक बैग में पांच से छह किलो गेहूं कम पाया गया। गेहूं कम मिलने के कारण ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें हमेशा पूरे पैसे देकर भी कम गेहूं मिलता है। उल्लेखनीय है कि ब्लाक ममदोट में भी कुछ दिन पहले डिपो से जरूरतमंद लोगों को दिए जा रहे गेहूं में बदबू आ रही थी, यह गेहूं जानवरों के खाने लायक नहीं था। उधर, डिपो होल्डर गुरचरण सिंह के पिता गुरदीप सिंह का कहना है कि संबंधित विभाग की ओर से भेजे गए गेहूं के बैग ग्रामीणों को दिए गए हैं। कई ग्रामीणों ने बैग में कम गेहूं होने की बात कही है, उन्हें कहा है कि बैग रख दो, बाद में तोलकर ले जाना। उक्त गेहूं संबंधित विभाग ने भेजा है, उन्हें बैगों में गेहूं कम होने की शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन

सीमांत गांव भाने वाला निवासी शेर सिंह, जगदीश सिंह, करनैल सिंह, सरवन सिंह, हरबंस सिंह व सुखदेव सिंह ने कहा कि मंगलवार को डिपो पर लगभग तीन सौ बैग गेहूं के पहुंचे हैं। ऐसा कोई बैग नहीं था, जिसमें गेहूं कम न हो। किसी बैग में पांच किलो और किसी में छह किलो के करीब गेहूं कम था, जबकि वे लोग डिपो होल्डर को तीस किलो गेहूं के पैसे दे रहे हैं। यह सिलसिला पिछले कई माह से चल रहा है। इस बार ग्रामीणों ने डिपो से गेहूं के बैग लाकर इलेक्ट्रॉनिक्स कंडे पर तोले हैं, जिनमें छह किलो गेहूं कम पाया गया है। उक्त गेहूं पंजाब सरकार की ओर से जरूरतमंद लोगों को दो रुपये किलो के हिसाब से दिया जाता है। इस प्रकार कम गेहूं देकर ग्रामीणों से ठगी मारी जा रही है। कई बार संबंधित विभाग से शिकायत की है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed