फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Injured after attacking ASI with a cape

एएसआई पर कापे से हमलाकर किया जख्मी

Sat, 25 Sep 2021 10:32 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Injured after attacking ASI with a cape
फिरोजपुर। गांव पूरबा में आरोपियों की धरपकड़ करने पहुंची पुलिस पर आरोपियों ने पथराव करने के अलावा कापे से वार कर एएसआई को जख्मी कर दिया। जख्मी एएसआई स्थानीय सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि वीरवार गांव पूरबा स्थित सरकारी स्कूल में सेहत विभाग की टीम बच्चों का कोरोना टेस्ट करने पहुंची थी तो आरोपियों ने एएनएम कर्मजीत कौर वासी आजाद नगर फिरोजपुर शहर से मारपीट कर उसकी चुनरी खींचकर बेइज्जत किया था। इन्हीं आरोपियों को पकड़ने के लिए शुक्रवार रात पुलिस ने गांव में दबिश दी थी। उधर, थाना कुलगढ़ी पुलिस ने शनिवार को पीड़ित एएसआई के बयान पर सात लोगों को नामजद कर पंद्रह के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक एएसआई बलदेव सिंह पुलिस पार्टी संग एएनएम कर्मजीत कौर से मारपीट करने वाले आरोपियों की धरपकड़ के लिए गांव पूरबा में आरोपियों के घर पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया। जान से मारने की नीयत से एएसआई बलदेव पर कापे से वार किया, जो उसके पांव में लगा। एएसआई गंभीर जख्मी हो गया। पुलिस के अन्य मुलाजिम एएसआई को लेकर लौटने लगे कि आरोपियों ने मकान की छत पर चढ़कर उन पर पथराव किया। आरोपियों ने बलदेव से उसका मोबाइल भी छीन लिया। जख्मी हालत में एएसआई को स्थानीय सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उक्त मामले की तफ्तीश कर रहे इंस्पेक्टर अभिनव चौहान के मुताबिक एएसआई बलदेव के बयान पर आरोपी जैमस भट्टी, सम्मी, बिल्ला, अजू, रानी, ज्योति व नौ अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की धरपकड़ को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed