फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   India releases three Pakistani prisoners, sends them back from Attari border

Jalandhar News: भारत ने किए तीन पाकिस्तानी कैदी किए रिहा, अटारी बॉर्डर से भेजे वापस

Fri, 28 Nov 2025 08:17 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 08:17 PM IST
विज्ञापन
India releases three Pakistani prisoners, sends them back from Attari border
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। भारत सरकार ने तीन पाकिस्तानी कैदियों को शुक्रवार रिहा कर दिया। उनको अटारी वाघा सीमा के रास्ते से पाकिस्तानी रेंजर्स के हवाले किया गया है। प्रोटोकॉल अधिकारी अरुण माहल ने बताया कि जिन तीन कैदियों को रिहा किया गया है उनमें एक दिल्ली और दो राजस्थान जेल से लाया गया है। इनमें पाकिस्तानी पंजाब का रहने वाला मोहम्मद इकबाल करीब तीस साल बाद रिहा होकर अपने वतन लौटा। उसने बताया कि उसे दस किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसे गुरदासपुर से गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने आरोप साबित होने पर उसे तीस साल की कैद सुनाई थी। इकबाल ने बताया कि उसने अपने जीवन के कीमती तीस साल जेल में बिताएं है। वह लालच में फंस गया और अपराध की दुनिया में चला गया। नशीले पदार्थों की तस्करी ने उसका जीवन तबाह कर दिया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद उसकी पत्नी भी उसे छोड़ कर चली गई। उसने कहा कि युवाओं को चाहे व भारत के हो या पाकिस्तान के उन्हें लालच में आकर गुमराह नहीं होना चाहिए। नहीं तो उसकी जिंदगी तबाह हो जाएगी। उसकी रिहाई उसके लिए ईद के दिन की तरह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed