फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   In the land dispute, a person sitting in America sent goons, fired 8 rounds

जमीन विवाद में अमेरिका में बैठे व्यक्ति ने भेजे गुंडे, 8 राउंड फायरिंग की

Wed, 25 May 2022 10:36 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
In the land dispute, a person sitting in America sent goons, fired 8 rounds
दमपुर में जमीन के विवाद में चली गोलियों के मामले में जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : JALANDHAR
जालंधर। जालंधर देहात के थाना आदमपुर में जमीन विवाद को लेकर अमेरिका में बैठे व्यक्ति ने अपने ही करीबी को धमकाने के लिए गुंडे भेजे। इन्होंने एक के बाद एक 8 राउंड फायरिंग की, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। थाना आदमपुर पुलिस को दी शिकायत में प्रभजोत सिंह पुत्र मंजीत सिंह निवासी हरिपुर ने बताया कि बुधवार को उसे एक के बाद एक व्हाट्सएप नंबर से फोन आए कि हमें गाजीपुर वाले प्लाट पर आकर मिलें। जब वह मोहल्ला गाजीपुर में सरकारी स्कूल के सामने नई कालोनी के पास पहुंचा तो इनोवा सवार पांच के करीब अज्ञात लोगों ने उस पर गोलियां चला दीं। हमलावरों ने करीब 8 राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गए। प्रभजोत ने कहा कि हमलावर धमकी देकर गये हैं अगर प्लॉट नहीं छोड़ा तो अगली बार जान से मार देंगे।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर थाना आदमपुर प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच के दौरान पिस्टल के रिवाल्वर के 8 खोल बरामद हुए। बता दें कि, इस प्लाट को लेकर कोर्ट में एक विवाद चल रहा है और उसने इसी प्लाट में मिट्टी डाली थी, जिसके बाद एक पक्ष की तरफ से उसे धमकाया जा रहा था। उधर पता चला है कि इस मामले में प्रभजोत के गांव से ही संबंधित एक पक्ष मंजीत सिंह जो अमेरिका में बैठा है और जमीन पर दावा जता रहा है, जब उससे कागजात मांगों तो जान से मारने की धमकियां देता है। बुधवार को भी हमलावर जमीन खाली करवाने को लेकर धमकी देने आए थे। पुलिस ने अमेरिका में बैठे साजिशकर्ता मंजीत सिंह व अज्ञात 5 हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed