{"_id":"ebf944c6efaed7e1574bde1821a619ed","slug":"in-the-information-bomb-at-pathankot-national-highway-police-disclosure-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट नेशनल हाईवे पर बम की सूचना से पुलिस में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट नेशनल हाईवे पर बम की सूचना से पुलिस में हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Wed, 27 Jan 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट नेशनल हाईवे पर स्थित एक पैलेस के पास मंगलवार को एक बोरी में बम होने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया।
सूचना के बाद कमिश्नर युरिंदर सिंह हेयर भी मौके पर पहुंचे। साथ ही बम निरोधक दस्ते से लेकर डॉग स्कवायड को बुलाया गया।
पुलिस ने बम निरोधक दस्ते की सहायता से बमनुमा वस्तु को डिफ्यूज करने की कोशिश की गई। इसके बाद उन्होंने खोलकर देखा तो बमनुमा वस्तु से सफेद पाउडर निकला। इसकी जांच फोरेंसिक लैबोरेटरी टीम चंडीगढ़ को सौंप दी गई है। पठानकोट रोड पर मंगलवार को धामी कैसल पैलेस के पास पुलिस को एक बोरी में बम होने की सूचना मिली।
इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर देखा कि बोरी में मोबाइल और बम जैसी वस्तु थी। वहां नीटू शटरां वाला के मालिक नीटू ने मोबाइल से सिम निकाल दी थी।
इस दौरान बोरी से कुछ तारें निकल रही थी, जिसे देखकर किसी व्यक्ति ने शोर मचा दिया। पुलिस के अनुसार बोरी के आसपास पूरी तरह से टेप लगाई हुई थी।
इसके अलावा अंदर से तारें बाहर निकाली हुई थी और मोबाइल के साथ जोड़ी हुई थी। मोबाइल लावा कंपनी का बताया जा रहा है, जिसे नीटू ने पुलिस के हवाले कर दिया।
उसके ईएमआई नंबर के माध्यम से इसके मालिक का पता करवाया जा रहा है। शाम को बम निरोधक टीम बम को लेकर रायपुर बल्लां के पास खेतों में ले गई।
वहां खाली जगह में बमनुमा वस्तु को डिफ्यूज करने की कोशिश की गई। उन्होंने बमनुमा वस्तु को खोलकर देखा तो उसमें से सफेद पाउडर मिला है। इसके बाद जांच फोरेंसिक टीम को सौंप दी गई।
ऐसी आशंका है कि यह पाउडर विस्फोटक सामग्री हो सकता है। एसीपी नार्थ बलविंदर इकबाल काहलों का कहना है कि पाउडर की जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि यह विस्फोटक पदार्थ है या किसी की शरारत। फिलहाल पुलिस की कई टीमों को जांच में लगाया गया है।