फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Husband and wife died under suspicious circumstances in Jalandhar

जालंधर: चार साल पहले किया था प्रेम विवाह, अब पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sun, 16 May 2021 08:22 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Sun, 16 May 2021 08:22 AM IST
सार

चार साल पहले प्रेम विवाह करने वाले दंपती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। लड़के के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Husband and wife died under suspicious circumstances in Jalandhar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर की रामा मंडी के उपकार नगर में सैलून मालिक सागर और उसकी पत्नी राधा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। हालांकि लड़के के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए हैं। दोनों पक्षों के बयान दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


उपकार नगर का रहने वाला सागर मकसूदां में सैलून चलाता था। करीब 4 साल पहले उसकी शादी राधा से हुई थी। दोनों की लव मैरिज थी। सागर की मां सुनीता ने बताया कि शादी के बाद सागर व राधा उनसे अलग रह रहे थे। करीब एक माह पहले सागर व राधा वापस घर आ गए और मकान के ऊपरी हिस्से में रहने लगे। 
विज्ञापन


कुछ दिन पहले राधा से अनबन होने के बाद वह मायके चली गई और इसके बाद सागर भी वहीं चला गया। शुक्रवार को रात उन्हें सागर का फोन आया था कि उस पर बहुत कर्ज हो गया है। उसका सैलून बिकने वाला है। इसके बाद शनिवार सुबह उसके साले गोरी ने फोन कर बताया कि सागर की हालत गंभीर है। वहां पहुंचे तो राधा का शव जमीन पर पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सागर तड़प रहा था। उसकी कलाइयां कटी हुईं थीं और गर्दन पर भी कट के निशान थे। उनके सामने ही सागर के ससुराल वाले उसे पीट रहे थे। इसके बाद अस्पताल ले जाते वक्त सागर ने उन्हें बताया कि उसे जबरन सल्फास की गोलियां खिलाई गई हैं और पूरी रात उसके साथ मारपीट की गई है। 


अस्पताल जाकर उसने दम तोड़ दिया। सागर की मां ने आरोप लगाया कि बेटे की हत्या की गई है और इसे खुदकुशी का रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं राधा के भाई गोरी ने कहा कि सुबह करीब साढ़े 4 बजे राधा ने कहा कि उसके पेट में दर्द हो रहा है। अस्पताल ले जाने पर राधा की मौत हो गई। गोरी ने आरोप लगाया कि सागर के माता-पिता उसे तंग करते थे। वह लड़की से एक लाख रुपये लाने को कह रहे थे। सागर व राधा के बीच क्या हुआ, इसकी जानकारी उसे नहीं है। डीसीपी जगमोहन सिंह का कहना है कि पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed