फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   illegal liquor seized by jalandhar police

Jalandhar: निकाय चुनाव में बांटने के लिए चंडीगढ़ की 100 पेटी अवैध शराब पहुंची, पुलिस ने पकड़ी

Thu, 19 Dec 2024 03:12 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 19 Dec 2024 03:12 PM IST
सार

पुलिस की छापेमारी के दौरान 100 कार्टन अवैध शराब जब्त की गई, जिसमें 'लंदन प्राइड' के 95 कार्टन और 'इंपीरियल स्टाइल ब्लेंडेड व्हिस्की' के 5 कार्टन शामिल थे, जो केवल चंडीगढ़ में बिक्री के लिए उपयुक्त थे।

विज्ञापन
illegal liquor seized by jalandhar police
जालंधर में पकड़ी अवैध शराब - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने चंडीगढ़ से लाई गई 100 कार्टन अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर गश्त कर रही पुलिस पार्टी ने यह कार्रवाई की और थाना बस्ती बावा खेल पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। 
विज्ञापन


छापेमारी के दौरान 100 कार्टन अवैध शराब जब्त की गई, जिसमें 'लंदन प्राइड' के 95 कार्टन और 'इंपीरियल स्टाइल ब्लेंडेड व्हिस्की' के 5 कार्टन शामिल थे, जो केवल चंडीगढ़ में बिक्री के लिए उपयुक्त थे। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी संजीव कुमार उर्फ संजू न्यू गौतम नगर और जालंधर का रहने वाला है। जसबीर सिंह आनंद अभी तक पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यह शराब चुनाव में बांटने के लिए आई थी जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की यह बड़ी सफलता अवैध शराब तस्करी को रोकने के सक्रिय प्रयासों को दर्शाती है. उन्होंने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed