फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   husband given teen talq for dowery

दहेज की मांग का विरोध करने आरोपी पति ने तलाक दिया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
husband given teen talq for dowery
पति समेत 11 आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

टांडा (रामपुर)। दहेज मांग का विरोध करने पर ससुरालियों ने विवाहिता को आग से जलाने का प्रयास किया। इस पर जान बचा कर मायके पहुंची विवाहिता से मारपीट और तीन-तलाक दे दिया। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत 11 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

दढ़यिाल क्षेत्र के गांव अकबराबाद निवासी साजिद की पुत्री ने पति समेत 11 ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में बताया है कि पीड़िता का विवाह 24 फरवरी 2019 को प्रीत विहार कॉलोनी रुद्रपुर जिला उधमसिंह नगर निवासी जमीलअहमद के पुत्र मोहम्मद शाबान के साथ किया था। विवाह के कुछ दिन सब कुछ ठीक-ठाक रहा। कुछ समय बीतने पर ससुराल वाले कम दहेज मिलने का ताना देने लगे। चार पहिया कार की मांग कर विवाहिता से मारपीट करने लगे। विरोध करने पर ससुरालियों ने एक सितंबर को पीड़िता पर मिट्टी का तेल डाल कर जलाने का प्रयास किया। किसी तरह जान बचाकर पीड़िता अपने मायके पहुंची। पिता को सारी बात बताई। मायके में रह रही विवाहिता के घर पहुंच कर पति समेत अन्य आरोपियों ने मारपीट की। पति ने तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने तहरीर पर पति मोहम्मद शाबान, फैजान खां, रेहान खां, उस्मान, सलमान,रूवान, फरहान, हाजरा उर्फ भोली, रुबीना,बुलीना, फरमीना सहित 11 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed