{"_id":"60e9db648ebc3e6e1e726a09","slug":"husband-and-sons-beat-woman-video-goes-viral-abohar-news-pkl419645635","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति और बेटों ने महिला को पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति और बेटों ने महिला को पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
अबोहर। अबोहर के नई आबादी गली नं. 14 में पारिवारिक विवाद के कारण एक महिला को उसके पति और बेटों ने बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। महिला को बालों से पकड़ कर घसीटते हुए मारपीट करने का वीडियो पीड़ित महिला की बेटी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। अब यह घटना पूरे शहर में वायरल हो गई। इस पर थाना नं. 2 की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला के पति व दोनों बेटों को हिरासत में ले लिया।
सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन अनीता रानी पत्नी रामकुमार ने बताया कि उसका अपने पति व बेटों से घरेलू विवाद चलता है। इसी के कारण पिछले कई वर्षों से अपने घर में ही अलग पशुओं वाले नोहरे में रहती है और दिहाड़ी मजदूरी करके अपना पेट पालती है। लेकिन अक्सर ही उसका पति रामकुमार, बेटे अमन और प्रकाश उससे मारपीट करते हैं। उसने बताया कि शनिवार सुबह भी पहले उसके बेटों ने उससे मारपीट की और फिर उसके पति ने सरेआम उसके बाल पकड़ कर गली में घसीटते हुए उससे चप्पलों से मारपीट की।
इस दौरान गली से गुजर रहे लोगों ने जब महिला को बचाने का प्रयास किया तो उसके पति रामकुमार ने उनसे भी दुर्व्यवहार किया। लोगों की काफी भीड़ जमा होने पर उसका पति व बेटे वहां से फरार हो गए। वहीं घटना का पता चलते ही उसकी विवाहित बेटी मौके पर पहुंची और मारपीट की सारी घटना अपने मोबाइल में कैद कर ली। इसके बाद उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। घायल महिला ने पुलिस से मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
इधर, पीड़िता की बेटी द्वारा बनाई गई मारपीट की वीडियो देखते ही देखते पूरे शहर में वायरल हो गई, जिसमें बाप और उसके दो बेटे महिला को सरेआम पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। महिला के दोनों लड़कों ने उसे डंडों से पीटा जिससे उसका हाथ लहूलुहान हो गया। थाना नं. 2 की पुलिस ने मारपीट करने वालों को काबू कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी हरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्होंने मारपीट करने वालों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और उन पर कार्रवाई की जाएगी।
फोटो एबीआर 1 और 2 है।
कैप्शन : महिला से मारपीट करता उसका पति और दोनों बेटे।