कोरोना महामारी से पूरा विश्व जंग लड़ रहा है। लोग घरों में बंद हैं पर हॉटस्पॉट की श्रेणी में आते पठानकोट के लोगों ने रविवार रात और सोमवार की सुबह कर्फ्यू की जमकर धज्जियां उड़ाईं। मोहल्ला चार मरला क्वार्टर और इंदिरा कॉलोनी में सरकारी राशन आबंटन के समय लोगों ने लूट मचा दी और सामाजिक दूरी की परवाहन करते हुए भीड़ ने दोनों हाथों से राशन लूटा। बता दें, 24 पॉजिटिव केस आने के बाद से पंजाब सरकार ने पठानकोट को हॉटस्पॉट श्रेणी में रखा है। पठानकोट के मामून, आनंदपुर रड़ा और दुनेरा के व्यक्ति को संक्रमण कहां से हुआ, इसका पता प्रशासन अभी तक नहीं लगापाया। ऐसे में लोगों का यह रवैया शहर को और बीमार कर सकता है। हालांकि, डीसी ने जांच कराने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की बात कही है। बता दें, रविवार रात 9 बजे को शहर के चार मरला क्वार्टर में सरकारी राशन बांटने के लिए ट्राली आई। लोगों को पता चलातो एकाएक भीड़ इकट्ठी हुई तो राशन बांटने वाले भी भाग खड़े हुए। लोग ट्राली पर चढ़े, जिसके हाथ जितनी बोरियां लगी वो उठाकर चलता बना। जहां राशन बंट रहा था, वहां एक भी पुलिस मुलाजिम मौजूद नहीं था। वहीं कुछ ऐसा ही नजारा इंदिरा कॉलोनी स्थित कृषि दफ्तर में देखने को मिला। इस वितरण के समय वार्ड के मौजूदा पार्षद और सरकारी अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। लेकिन, किसी ने भी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग बना सुरक्षित ढंग से राशन लेने के लिए नहीं कहा। नतीजतन सैकड़ों की संख्या में जुटी भीड़ ने कर्फ्यू और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाकर राशन लिया।

पठानकोट में चार मरला क्वार्टर में राशन के लिए मची लूट। - फोटो : PATHANKOT