फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Hockey will be thrilled from October 23 in Jalandhar

सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट 23 अक्टूबर से होगा शुरू

Mon, 27 Sep 2021 10:27 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Hockey will be thrilled from October 23 in Jalandhar
जालंधर। एकबार फिर जालंधर के हॉकी मैदान सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट के लिए तैयार हैं। जालंधर में गत वर्ष की चैंपियन पंजाब एंड सिंध बैंक के साथ दिल्ली और उपविजेता टीम इंडियन ऑयल के साथ ही देश की दस शीर्ष टीमें प्रतिभागिता करेंगी।
विज्ञापन

हॉकी का यह टूर्नामेंट 23 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा। पीआरओ सुरिंदर सिंह भापा ने बताया कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी 31 अक्तूबर को टूर्नामेंट के अंतिम दिन मुख्य अतिथि होंगे। वह विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे। 30 अक्तूबर को सेमीफाइनल मैच में डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन

डीसी एवं सोसायटी के अध्यक्ष घनश्याम थोरी ने कहा कि इस साल टूर्नामेंट आर्मी एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड, कटोच स्टेडियम, जालंधर छावनी में खेला जाएगा। सुरजीत हॉकी स्टेडियम में पुराने एस्ट्रोटर्फ को बदलने का काम किया जा रहा है। यह काम नवंबर में पूरा होगा। उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट लीग कम नॉक आउट आधार पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष कुल 12 टीमों को सीधे क्वार्टर फाइनल लीग में शामिल किया जाएगा। इसमें चार पूल होंगे जिसमें तीन तीन टीमें होंगी। प्रत्येक पूल से शीर्ष चार टीम 30 अक्तूबर को होने वाले सेमीफाइनल मैचों के लिए क्वालीफाई करेंगी।
कैबिनेट मंत्री और सोसायटी के कार्यकारी अध्यक्ष ओलंपियन परगट सिंह ने बताया कि विजेता टीम को 5 लाख रुपये और उपविजेता टीम को 2.50 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इस बार टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
सोसायटी के महासचिव इकबाल सिंह संधू और वरिष्ठ उपप्रधान लखविंदर पाल सिंह खैहरा ने कहा कि टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल मैच का सीधा प्रसारण टीवी चैनल पर होगा। इसके अलावा ऑल इंडिया रेडियो जालंधर फाइनल मैच की बॉल टू बॉल रनिंग कमेंट्री होगी।
बता दें पूर्व ओलंपियन सुरजीत सिंह रंधावा की 7 जनवरी, 1984 को जालंधर के पास एक घातक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। उनकी याद में ही सोसायटी द्वारा प्रति वर्ष इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है। हॉकी के खेल को देखने आने वाले दर्शकों से कोई गेट एंट्री मनी नहीं ली जाएगी।

ये टीमें करेंगी भागेदारी:-
पिछले चैंपियन पंजाब एंड सिंध बैंक, दिल्ली और उपविजेता टीम इंडियन ऑयल, मुंबई के साथ देश की 10 अन्य शीर्ष टीमों में एयर इंडिया मुंबई, भारतीय सेना दिल्ली, भारतीय नौ सेना मुंबई, भारतीय रेलवे, भारतीय वायु सेना दिल्ली, सीआरपीएफ दिल्ली, पंजाब पुलिस, पंजाब नेशनल बैंक दिल्ली, बीएसएफ जालंधर और आरसीएफ कपूरथला हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed