फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   hockey match

भंडारा ने हाकी लीग करवाने का न्यौता दिया

Sun, 19 Jan 2014 08:11 PM IST
अमर उजाला, जालंध्ार
अमर उजाला, जालंध्ार Updated Sun, 19 Jan 2014 08:11 PM IST
विज्ञापन
hockey match
पाकिस्तान और भारतीय रिश्तों की खटास को खेलों के रास्ते कम करने के लिए पाकिस्तान हाकी टीम के प्रधान प्रवेज भंडारा ने भारतीय हाकी टीम के पूर्व कैप्टन और डायरेक्टर परगट सिंह से मुलाकात की।
विज्ञापन


इस दौरान भंडारा ने विधायक परगट सिंह को पाकिस्तान पंजाब और भारतीय पंजाब की हाकी टीमों के बीच लीग मुकाबले करवाने का न्यौता दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के 36 जिले हैं, जिनमें हाकी को बड़े ही उत्साह के साथ खेला जाता है।
विज्ञापन


भंडारा ने विश्व में हाकी की स्थिति के लिए एशियन हाकी फेडरेशन के प्रधान सुलतान अजलान शाह को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि विश्व में हाकी को प्रफुल्लित करने के लिए जरूरी है कि एशियन हाकी फेडरेशन की प्रधानगी भारत और पाकिस्तान के हाथों में हो। इससे हाकी का विकास हो सकेगा। भंडारा ने इस मुलाकात के दौरान कहा कि हाकी पंजाबियों की मां बोली खेल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे प्रफुल्लित करने के लिए जो पंजाब सरकार उपराले कर रही है, वह सराहनीय हैं। विधायक परगट  सिंह ने कहा कि दोनों देशों के पंजाब में हाकी मुकाबले करवाने के लिए वह बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कबड्डी की तरह पंजाब में हाकी को प्रमोट करने के लिए कई सराहनीय प्रयास कर रही है। इस मौके पर अकाली दल के वक्ता और विधायक डॉ. दलजीत सिंह चीमा, सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया और सुरिंदर सिंह भापा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed