{"_id":"0379260fa3940246e66d2de250a05218","slug":"himachal-tourism-j-k-tourism-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल टूरिज्म को कड़ी टक्कर देगा जेएंडके टूरिज्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल टूरिज्म को कड़ी टक्कर देगा जेएंडके टूरिज्म
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Sun, 21 Jun 2015 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य के लोग ज्यादातर हिमाचल के पर्यटन स्थलों की ओर भागते हैं, लेकिन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर टूरिज्म ने पर्यटकों को अपनी ओर खींचने के लिए जम्मू से कुछ
दूरी पर कई नए स्थलों को विश्व प्रसिद्ध बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
इसका बड़ा फोकस पंजाब पर किया जा रहा है। चंडीगढ़, लुधियाना के बाद
जम्मू-कश्मीर टूरिज्म ने जालंधर में शनिवार को रोड शो निकाला। इस दौरान
जेएंडके टूरिज्म विभाग के भील अधिकारी भी मौजूद रहे।
जेएंडके टूरिज्म के डायरेक्टर आरके वर्मा के मुताबिक हर साल एक करोड़ यात्री जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा पर जाते हैं। कश्मीर व श्रीनगर को छोड़ दिया जाए, तो जम्मू को बतौर टूरिज्म स्थल बनाना समय की जरूरत बन गई है। वर्मा के मुताबिक पंजाब के लोग नजदीक पड़ते पर्यटन स्थल को ही बढ़ावा देते हैं। इस वजह से शिमला, धर्मशाला, डलहौजी में काफी भीड़ रहती है। इसलिए अब जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री ने जम्मू के समीप पड़ते पर्यटन स्थलों को प्रमोट करने का फैसला लिया है। डायरेक्टर वर्मा ने कहा कि जम्मू समीप पतनीटॉप के अलावा सानासर इलाके को भी पर्यटन स्थल के तौर पर आगे बढ़ाया जा रहा है। इस दौरान जेएंडके के कई नामचीन होटल मालिक भी मौजूद थे।