फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Hearing of the pawan swaroop theft case posponed

पावन स्वरूप चोरी मामले की सुनवाई 3 अगस्त तक स्थगित

Mon, 20 Jul 2020 09:30 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Hearing of the pawan swaroop theft case posponed
बरगाड़ी बेअदबी मामले से संबंधित पावन स्वरूप चोरी करने के केस की सोमवार को फरीदकोट की अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान इस केस में एसआईटी द्वारा गिरफ्तार डेरा सच्चा सौदा सिरसा के 7 अनुयायियों में से जेल में बंद पांच आरोपियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई। अदालत ने इस केस की सुनवाई 3 अगस्त तक स्थगित कर दी।
विज्ञापन

इसी मामले में आरोपियों ने इस केस के सीबीआई के जांच अधीन होने का हवाला देते हुए एसआईटी की चार्जशीट को खारिज करने व रिहा करने की मांग को लेकर याचिका दायर की हुई है जिस पर अदालत ने सुनवाई की तारीख 29 जुलाई तय की है। इसी केस में सोमवार को मोहाली की सीबीआई कोर्ट में भी सुनवाई हुई और वहां की अदालत ने सुनवाई 29 जुलाई तक स्थगित कर दी।
विज्ञापन

कोटकपूरा गोलीकांड की घटना में प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस में गिरफ्तारी की आशंका के चलते तत्कालीन डीएसपी कोटकपूरा बलजीत सिंह सिद्धू ने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की हुई है। इस पर सोमवार को सुनवाई के बाद अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 22 जुलाई तय कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed