{"_id":"682777c491edde2142085ba8","slug":"he-was-murdered-to-avenge-his-grandfathers-murder-moga-news-c-371-1-mog1001-101244-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: नाना की हत्या का बदला लेने के लिए कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: नाना की हत्या का बदला लेने के लिए कर दी हत्या
Fri, 16 May 2025 11:07 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Fri, 16 May 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
फोटो 01: युवक की हत्या के बाद घटनास्थल पर जांच करते हुए पुलिस अधिकारी।
मोगा। गांव दौधर गरबी में एंडेवर गाड़ी में आए एक युवक ने गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। मृतक की पहचान गांव निवासी इंद्रपाल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने नाना की हत्या का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया।
दरअसल वीरवार देर शाम एक युवक ने दौधर गरबी निवासी इंद्रपाल को गोली मार दी। ग्रामीणों ने उसे मोगा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए लुधियाना रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रात को उसकी मौत हो गई।
थाना बंधनी कलां के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरमेल सिंह ने बताया कि इंद्रपाल के पिता हरविंदर सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। उनके अनुसार वर्ष 2010 में गांव के पूर्व सरपंच रछपाल सिंह की हत्या कर दी गई थी, जिसमें उनके बेटे इंद्रपाल सिंह को नामजद किया गया। वह चार साल से अधिक समय जेल में रहा। वर्ष 2015 में अदालत ने साक्ष्य के अभाव में उसे बरी कर दिया। रछपाल की बेटी की शादी गांव मानूके में हुई थी। उसका बेटा अर्शप्रीत सिंह, जो हत्या के समय 8 वर्ष का था, अब 23 वर्ष का हो चुका है। मौका मिलते ही उसने इंद्रपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी अर्शप्रीत सिंह के विरुद्ध हत्या व आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।