फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Harike Port Lake and Harike Wetland Century opened to the public

हरिके पत्तन झील व हरिके वेटलैंड सेंचुरी को लोगों के लिए खोला

Tue, 15 Dec 2020 04:59 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
Harike Port Lake and Harike Wetland Century opened to the public
हरिके पत्तन वेटलैंड सेंचुरी (फिरोजपुर) में कैबिनेट मंत्री को सम्मानित करते लोग। - फोटो : FIROZPUR
हरिके वेटलैंड सेंचुरी (फिरोजपुर)। कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने मंगलवार को हरिके पत्तन झील और हरिके वेटलैंड सेंचुरी का दौरा कर विदेशों से आए विभिन्न प्रजाति के पक्षियों के बारे जानकारी हासिल की। कोविड-19 के चलते यहां पर्यटकों का आना बंद कर दिया गया था, अब पर्यटक प्रवासी पक्षियों को देखने यहां आ सकते हैं।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने कहा कि पंजाब सरकार ने हरिके वेटलैंड सेंचुरी को और बेहतर बनाने के लिए योजना तैयार की है, कोविड-19 के चलते सेंचुरी को दी जाने वाली 15 करोड़ की ग्रांट रुकी हुई थी, लेकिन अब उसे जल्द जारी किया जाएगा। हर साल यहां दिसंबर से जनवरी तक विदेशी पक्षी आते हैं। हरिके वेटलैंड सेंचुरी को दोबारा सैलानियों के लिए खोल दिया है। कोविड-19 के दौरान एहतियात के तौर पर सेंचुरी को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया था। सेंचुरी प्रवासी पक्षियों के लिए भी रेनबसेरा है। उन्होंने कहा कि अब तक करीब पचास हजार से ज्यादा विदेशी पक्षी आ चुके हैं। जनवरी तक एक लाख से ज्यादा पक्षियों की संख्या हो जाती है। पंजाब सरकार सेंचुरी को पर्यटन के लिए पर और विकसित करना चाहती है, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को योजना बनाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत और पट्टी के विधायक हर मिंदर सिंह ने किश्ती पर बैठ कर हरिके पत्तन झील का निरीक्षण किया और विदेशों से आए प्रवासी पक्षियों के बारे विस्तार से जानकारी हासिल की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सेंचुरी की बेहतरी के लिए आसपास के विधायकों की कमेटी गठित की जाए। इस मौके पर चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन पंजाब आरके मिश्रा, एसडीएम जीरा रणजीत सिंह और डीएफओ अमनीत सिंह उपस्थित थे।

हरिके पत्तन झील (फिरोजपुर) में किश्ती पर सवार होकर प्रवासी पक्षियों को देखने जाते कैबिनेट मंत्री

हरिके पत्तन झील (फिरोजपुर) में किश्ती पर सवार होकर प्रवासी पक्षियों को देखने जाते कैबिनेट मंत्री - फोटो : FIROZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed