{"_id":"584ff4a64f1c1bad5d6499f4","slug":"hansraj-hans-vijay-sampla-elections-bjp-leader-congress-party-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंसराज हंस का चुनाव लड़ना अभी तय नहीं : सांपला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंसराज हंस का चुनाव लड़ना अभी तय नहीं : सांपला
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Tue, 13 Dec 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
हंसराज हंस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वाले पद्मश्री हंसराज हंस का विधानसभा चुनाव लड़ाना अभी तय नहीं हुआ है। केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा अध्यक्ष विजय सांपला ने कहा कि हंस को चुनाव लड़ना है या नहीं इसका फैसला पार्टी हाईकमान करेगी। हंस ने अभी टिकट की कोई मांग नहीं की है।
प्रेसवार्ता के दौरान सांपला ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता मैनिफेस्टो को तैयार करने में लगे हुए हैं। हर वर्ग के लोगों के विचार जाने के बाद ही मैनिफेस्टो जारी होगा। उम्मीद है कि इसी माह मैनिफेस्टो जारी कर दिया जाएगा। भाजपा अपने उम्मीदवारों की सूची कब जारी करेगी इसका जवाब देते हुए सांपला ने कहा कि इस पर अभी विचार विमर्श चल रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने वेब पोर्टल जारी किया है, जिसमें राज्य निवासी अपने सुझाव दे सकते हैं। लोगों के इन सुझावों को चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। वेब पोर्टल पर तीनों भाषाओं हिंदी, पंजाबी और इंग्लिश के अलावा लोग अपने विचार वीडियो रिकार्डिंग की ओर से दे सकते हैं।
विज्ञापन
सांपला ने कहा कि 18 दिसंबर को लुधियाना की दाना मंडी में युवा सम्मेलन करवाया जाएगा। इसके बाद 20 दिसंबर को पठानकोट में महिलाओं का सम्मेलन होगा। फिर 21 दिसंबर को अनुसूचित जाति का सम्मेलान जालंधर की भुट्टा मंडी, 23 को फाजिल्का में किसान सम्मेलन, 24 को मुकेरियां में अल्प संख्या मोर्चा का सम्मेलन करवाया जाएगा।
इसके बाद 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस है और इस दिन को सुशासन के रूप में मनाया जाएगा। सांपला ने कहा कि 26 से 30 दिसंबर तक भाजपा की 23 विधानसभा क्षेत्रों से विजय संकल्प यात्रा निकाली जाएगी।