फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   hailstorm in abohar

अबोहर में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान

Thu, 12 Mar 2020 10:36 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
hailstorm in abohar
अबोहर के गांव डंगरखेड़ा में एक घर के आंगन में फैले ओले। - फोटो : ABOHAR
कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद वीरवार शाम 4 बजे अबोहर के आसपास के गांवों में भारी ओलावृष्टि हुई। इससे गेहूं, सरसों और किन्नू के बागों को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों ने सरकार से शीघ्र खराब हुई फसलों की गिरदावरी करवाकर मुआवजा जारी करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव डंगरखेड़ा के किसान उग्रसेन, भीमसेन, शंकर, राम लाल तथा दीवानचंद ने बताया कि वीरवार दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी के बीच ही उनके गांव के अलावा चूहड़ीवाला धन्ना, खुईयां सरवर, कल्लरखेड़ा, पंजाबा, गुमजाल, सैदांवाली, दानेवाला सतकोसी, मौजगढ, किल्लियांवाली पंचकोसी, बजीतपुर कट्टियांवाली, धरांगावाला, रुहेडियांवाली गांवों में भारी ओलावृष्टि हुई। बड़े-बड़े ओलों से खेत, सड़कें, गांवों की गलियां और घरों की छतों पर सफेद चादर बिछ गई। इससे सर्वाधिक नुकसान गेहूं, सरसों और किन्नू के बागों को हुआ है। लगभग पकी खड़ी सरसों की फसल ओलावृष्टि से पूरी तरह तबाह हो गई।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी मंजीत सिंह का कहना है कि क्षेत्र के कई गांवों में भारी ओलावृष्टि की सूचना मिली है। इससे फसलों को हुए नुकसान का सही आकलन दो दिन बाद ही लगाया जा सकेगा। इस नुकसान की पूरी रिपोर्ट वे जिला उपायुक्त को सौंपेंगे ताकि राजस्व विभाग की ओर से इसकी गिरदावरी करवाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर अबोहर के विधायक अरुण नांरग ने ओलावृष्टि से किसानों के हुए नुकसान पर चिंता जताते हुए कहा कि इन क्षेत्रों के किसान तो पहले ही कर्ज में डूबे हुए हैं। प्रशासन शीघ्र ही इस मसले को गंभीरता से लेते हुए खराब हुई फसलों की गिरदावरी करवाए ताकि पीड़ित किसानों को समय पर मुआवजा राशि जारी हो सके। वे शीघ्र ही ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों का दौरा कर पूरी रिपोर्ट सरकार को सौंपेंगे ताकि उन्हें जल्द मुआवजा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed