फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Gurlal massacre Rajasthan Police refuses to give production to Vishvoi

गुरलाल हत्याकांडः राजस्थान पुलिस ने विश्वोई को प्रोडक्शन देने से किया इनकार

Mon, 22 Mar 2021 08:46 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 08:46 PM IST
विज्ञापन
Gurlal massacre Rajasthan Police refuses to give production to Vishvoi
फरीदकोट। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गुरलाल सिंह पहलवान की हत्या मामले में जांच कर रही जिला पुलिस को झटका लगा है। पुलिस हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता व राजस्थान की हाई सिक्योरिटी अजमेर जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई को हिरासत में लेकर पूछताछ करना चाहती थी। इसके लिए सीजेएम की अदालत से बिश्नोई का 22 मार्च के लिए प्रोडक्शन वारंट भी जारी करवाया गया था। वहीं राजस्थान पुलिस ने पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था ना होने का हवाला देते हुए बिश्नोई को फरीदकोट पुलिस के हवाले करने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गुरलाल सिंह पहलवान की 18 फरवरी को जुबली सिनेमा चौक में मोटरसाइकिल सवार दो शूटरों ने अंधाधुंध फायरिंग करके हत्या कर दी थी। घटना के चार घंटे बाद ही अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई ने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट डालकर हत्याकांड की जिम्मेदारी खुद व गोल्डी बराड़ कनाडा के नाम पर ली थी। उसने इसे पिछले साल चंडीगढ़ में हुई अपने एक साथी व गोल्डी बराड़ के चचेरे भाई गुरलाल बराड़ की हत्या का बदला करार दिया था।
विज्ञापन

घटना के दो दिन बाद 20 फरवरी को दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने कोटकपूरा के गुरिन्द्रपाल गोरा को उसके दो साथियों फरीदकोट के सुखविंदर सिंह सन्नी व सौरभ वर्मा के साथ दिल्ली से गिरफ्तार किया था। इनमें से गोरा, चंडीगढ़ में मारे गए गुरलाल बराड़ का बहनोई है। इसके बाद पुलिस ने लारेंस व गोल्डी को केस के मुख्य साजिशकर्ताओं के रूप में नामजद कर लिया था। इस केस में अब तक गिरफ्तार 8 आरोपियों के पुलिस रिमांड के बाद जेल चले जाने पर पुलिस ने बिश्नोई व गोल्डी को हिरासत में लेने की प्रक्रिया शुरू की थी ताकि जांच को आगे बढ़ाया जा सके। इसके लिए बिश्नोई के प्रोडक्शन वांटर जारी करवाए जबकि गोल्डी बराड़ के ओपन वारंट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed