फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Grand Nagar Kirtan from Gurdwara Ber Sahib for Batala

Jalandhar News: निहंग सिंहों और गतका पार्टी ने दिखाया खालसाई युद्ध कौशल

Mon, 09 Sep 2024 10:32 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Grand Nagar Kirtan from Gurdwara Ber Sahib for Batala
बाबे दा ब्याह: गुरुद्वारा बेर साहिब से भव्य नगर कीर्तन बटाला के लिए निकला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)। श्री गुरु नानक देव जी के 537वें ब्याह पर्व के उपलक्ष्य में सुबह पवित्र नगरी सुल्तानपुर लोधी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब से अलौकिक और महान नगर कीर्तन बटाला के लिए रवाना हुआ है। इससे पहले मुख्य ग्रंथी द्वारा नगर कीर्तन के शुभारंभ के लिए अरदास की गई। वहीं, बरात रूपी नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पंज प्यारों की अगुवाई में निकाला गया। इस नगर कीर्तन का तलवंडी पुल, गांव मेवा सिंह वाला, मंगूपुर, खेड़ा बेट, तलवंडी चौधरी और फत्तूढींगा में पहुंचने पर संगत ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर पालकी साहिब को खूबसूरत फूलों से सजाया गया। नगर कीर्तन में एसजीपीसी के सदस्यों और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और प्रशासन के अधिकारियों ने भी भाग लिया। नगर कीर्तन में निहंग सिंहों और गतका पार्टी ने खालसाई युद्ध कौशल का बड़े ही रोचक अंदाज में प्रदर्शन किया।

नगर कीर्तन के दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी के आगे-आगे संगत सड़क की सफाई करते हुए चल रही थी। नगर कीर्तन के दौरान गुलाब के फूलों की वर्षा आकर्षण का केंद्र रही। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भी नगर कीर्तन में भाग लिया और नगर कीर्तन की शोभा बढ़ाई। नगर कीर्तन में सुल्तानपुर लोधी, बटाला, कपूरथला, गुरदासपुर, गोइंदवाल साहिब, जालंधर, ढिलवां, लोहियां, शाहकोट के अलावा दूर-दराज से लाखों की तादाद में संगत शामिल हुई। इस मौके पर संगत की ओर से फल, चाय-केक व नाना प्रकारकी मिठाइयों का लंगर लगाया गया। नगर कीर्तन उच्चा बेट, ढिलवां, बाबा बकाला साहिब, मेहता होते हुए रात को बटाला पहुंचेगा। पिछले साल की तुलना में इस बार संगत में नगर कीर्तन की दोगुनी खुशी थी। श्रद्धालुओं का सैलाब भी पहले से ज्यादा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed