{"_id":"cc85bd34273ce451d7a0fff3231b2f1e","slug":"gps-20-new-bus-green-flag-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीपीएस से लैस 20 नई बसों को हरी झंडी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीपीएस से लैस 20 नई बसों को हरी झंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
Updated Sat, 11 Jul 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्लोबल पॉजीशनिंग सिस्टम (जीपीसी) से लैस 20 नई बसें पीआरटीसी कपूरथला के
विज्ञापन
बेड़े में शामिल हो गई हैं। इन्हें शनिवार को परिवहन मंत्री अजीत सिंह
कोहाड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
परिवहन मंत्री ने कहा कि इन बसों की लोकेशन ऑनलाइन जानने के लिए ही इनमें जीपीएस लगाया गया है। पीआरटीसी के पास इस समय 950 बसें है। अक्तूबर 2015 तक पीआरटीसी में 250 बसें और किलोमीटर स्कीम अधीन अन्य 150 नई बसें शुरू की जाएंगी। इनमें 38 एचवीएसी और 12 वाल्वो बसें होंगी। इस दौरान उन्होंने कपूरथला से अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब के लिए दो नई बसें शुरू करने की भी घोषणा की।
अकाली-भाजपा लीडरां नूं हत्थ जोड़ के वेनती
इस दौरान पीआरटीसी के चेयरमैन अवतार सिंह बराड़ ने कहा कि अब मेरिट के आधार पर पीआरटीसी में भर्ती होगी। तेल चोरी करने वाले कंडक्टर-ड्राइवर को सजा मिलेगी। ऐसे लोगों की मदद के लिए सिफारिश न करें। उन्होंने अपील की कि अकाली-भाजपा लीडरां नूं हत्थ जोड़ के वेनती है कि नौकरी रखवाउण ते सरकारी बस दा तेल चोरी करण वालेयां दी सिफारिश न करियो। बाकी, माड़ी-मोटी गल्ल तुहाडी जरूर मनांगे।
बराड़ ने कहा कि सवारियों से दुर्व्यवहार करने वाले ड्राइवर-कंडक्टरों की अब खैर नहीं है। ऐसा करने वालों को तुरंत तबादला किया जाएगा। पीआरटीसी में तीन साल काम करने वालों को पक्का किया जाएगा। अपनी ड्यूटी के दौरान बढ़िया कार्य करने वाले कंडक्टर और ड्राइवर का पीआरटीसी की ओर से सम्मान होगा और इंक्रीमेंट भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पीआरटीसी बहुत जल्द निर्माणाधीन रामा मंडी और फरीदकोट बस स्टैंड को पूरा करवाकर जनता को समर्पित कर देगी। संगरूर में सात करोड़ की लागत से पुडा की ओर से बस स्टैंड बनाया जा रहा है। बस कंडक्टरों को 1300 नई इलेक्ट्रानिक मशीनें खरीदकर मुहैया करवाई गई हैं।
इस अवसर पर जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन अमृतपाल कौर, उपप्रधान हरदयाल सिंह झीता, जिला भाजपा प्रधान पुरुषोत्तम पासी, जरनैल सिंह डोगरांवाल, हरबंस सिंह वालिया, मनमोहन सिंह वालिया, पूर्व नगर काउंसिल अध्यक्ष एडवोकेट परमजीत सिंह, जसविंदर सिंह बत्तरा, अमरबीर सिंह लाली, सुखजिंदर सिंह बब्बर, रणजीत सिंह मठारू, हरजीत सिंह वालिया, भाजपा के सह-मीडिया प्रभारी विशाल सोंधी, पूर्व भाजपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल और उमेश शारदा मौजूद थे।