फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   goa, punjab, more, drugs, sukhbir

गोवा में बिक रहा पंजाब से अधिक नशा : सुखबीर

Thu, 16 Jul 2015 10:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जालंधर/फगवाड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला/जालंधर/फगवाड़ा Updated Thu, 16 Jul 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
 एलपीयू में स्पोर्ट्स खिलाड़ियों को सम्मानित करने पहुंच डिप्टी सीएम
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि राज्य में उतना नशा नहीं है, जितना गोवा में बिक रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। दुख तो इस बात का है कि इसमें पंजाबी भी शामिल हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि देशभर में सबसे ज्यादा शांतिमय राज्य पंजाब है। पंजाब पुलिस ने कई आतंकवादियों को राज्य ही नहीं बल्कि विदेशों में जाकर भी गिरफ्तार किया है।


पत्रकार वार्ता में सुखबीर बादल ने कहा कि उनका अगला काम पंजाब के सभी बड़े शहरों को 4 और 6 लाइन सड़कों से जोड़ना है। इस पर अगले दो साल में 20 हजार करोड़ खर्च किए जाएंगे। इन सड़कों में लुधियाना से चंडीगढ़, जालंधर से चंडीगढ़, जालंधर से मोगा और अमृतसर से बठिंडा प्रमुख हैं। इनको बनाने के लिए टेंडर प्रतिक्रिया पूरी हो चुकी है। लगभग दो महीने के बाद इन पर काम शुरू हो  जाएगा। उन्होंने कहा कि बादल सरकार ने ऐलान किया है कि एक साल के भीतर राज्य में 150 कस्बों और छोटे शहरों को 4 हजार करोड़ रुपये की लागत से 100 फीसदी सीवरेज, पीने लायक साफ पानी, स्ट्रीट लाइट और पक्की गलियों का प्रबंध किया जाएगा।


आदमपुर हवाई अड्डे से घरेलू हवाई उड़ान शुरू करने के सवाल पर सुखबीर ने कहा कि इस संबंध में निजी तौर पर केन्द्र रक्षा मंत्री मनोहर पारीकर समेत कई अधिकारियों से मिले हैं। राज्य सरकार की ओर से लिखित प्रस्ताव भी केन्द्र सरकार को भेजा गया है, अब तकनीकी टीम की क्लीन चिट का इंतजार है।


‘राहुल गांधी ने पंजाब को किया बदनाम’
उन्होंने कहा कि कांग्रेसी पार्टी के उपप्रधान राहुल गांधी ने पंजाब में 70 फीसदी नौजवानों को नशेड़ी कहकर पंजाब का बदनाम किया है। वह इसका जमकर जवाब देंगे। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से पंजाब में की जा रही रैलियों पर सुखबीर ने कहा कि कैप्टन की लड़ाई निजी फायदे की है, सियासत में खत्म हो चुके कैप्टन अपने आपको खड़ा करने के लिए अब रैलियां कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन प्रताप सिंह बाजवा से पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रधानगी हथियाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अगले 8 महीनों में पंजाब 5000 मेगावाट के साथ सरपल्स बिजली वाला राज्य बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed