{"_id":"5f1979a88ebc3e63a73be67e","slug":"girls-protest-for-marriage-outside-he-lover-s-house-jalandhar-news-pkl382248840","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी प्रेमिका, बोली- प्यार किया है मुझसे तो शादी भी करो, वरना...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी प्रेमिका, बोली- प्यार किया है मुझसे तो शादी भी करो, वरना...
Fri, 24 Jul 2020 10:27 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी लड़की
- फोटो : अमर उजाला
एक लड़की अपने प्रेमी के घर के बाहर धरना लगाकर बैठ गई। वह लड़के के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी हुई है। जालंधर में बस्ती दानिशमंदा के रसीला नगर में यह अनोखा मामला सामने आया है। शादी की मांग को लेकर एक युवती अपने प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठ गई है।
उसकी मांग है कि जब तक लड़के से उसकी शादी करवाने की बात नहीं मानी जाती, धरना जारी रहेगा। लड़की ने कहा कि अब लड़के के घरवाले कह रहे हैं कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। वह खुद उसे ढूंढे और शादी कर ले। युवती का कहना है कि इस बारे में उसने पुलिस में भी शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
कोई रास्ता न देख उसे प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठना पड़ा है। लड़की ने बताया कि वह लड़के को स्कूल के समय से जानती है। पिछले 5 साल से उनके बीच प्रेम संबंध हैं। जब भी वह उससे शादी के लिए कहती है तो वह टाल देता है। उसने इस बारे में लड़के के घरवालों को भी बताया, लेकिन उन्होंने भी उसका साथ नहीं दिया।
विज्ञापन
प्रेमिका का कहना है कि उसने बुधवार को थाना डिवीजन नंबर पांच में इस संबंध में शिकायत दी थी। बावजूद इसके पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने उसकी रिपोर्ट ले ली, लेकिन लड़के वालों पर कोई एक्शन नहीं हुआ। धरने पर बैठी प्रेमिका ने बताया कि वह पहले भी यहां आई थी। तब उसके साथ लड़के के परिवार वालों ने मारपीट की थी। अब वह तब तक यहां से उठकर नहीं जाएगी, जब तक इस बारे में पक्का फैसला नहीं किया जाता।
लड़की ने कहा कि उसकी उम्र 19 साल है और शादी में किसी तरह की दिक्कत नहीं है।