फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Girl raped on the pretext of marriage

पठानकोट : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, नकदी और सोने के गहने लेकर आरोपी फरार

Fri, 20 Aug 2021 11:21 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Girl raped on the pretext of marriage
पठानकोट। युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और सोने के गहनों समेत 50 हजार नकदी लेकर भागने के आरोप में थाना धारकलां की पुलिस ने युवक पर मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान गुरदासपुर निवासी सौरभ के तौर पर हुई है। पीड़िता (24) हरियाणा के गुरुग्राम की रहने वाली है, जिसने शिकायत गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-तीन थाने में की थी। जहां से जिला पुलिस को जीरो एफआईआर मिली तो धारकलां पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

युवती के अनुसार वह दो साल पहले किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुरदासपुर आई थी। वहां उसकी मुलाकात स्थानीय सौरभ से हुई। आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। वह 6 अगस्त को दिल्ली से उससे मिलने के लिए अमृतसर एयरपोर्ट पहुंची। आरोपी उसे कार में बिठाकर पठानकोट के दुनेरा स्थित एक होटल में लेकर आया। वहां शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। 7 अगस्त को वह उक्त होटल से चले गए। इसके बाद युवक उसे लगातार शादी का झांसा देता रहा और फगवाड़ा, जालंधर, चंडीगढ़, गुरुग्राम और दिल्ली के होटलों में उससे शारीरिक संबंध बनाए। 10 अगस्त को युवक ने उसके टाप्स, सोने की चेन, दो सोने की अंगुठियां और 50 हजार रुपये लिए और उसे कमरे में बंद करके भाग गया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि अब युवक के परिवार वाले उसे शिकायत न करने की धमकियां दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed