फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Get every information of your candidate on mobile phone

अपने प्रत्याशी की हर जानकारी मोबाइल फोन पर करें हासिल

Fri, 28 Jan 2022 10:48 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Get every information of your candidate on mobile phone
जालंधर। अगर आप अपने विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के बारे में जानकारी चाहते हैं तो यह बहुत आसान है। इसके लिए नो योर कैंडिडेट एप डाउनलोड करना होगा। इसकी मदद से घर बैठे-बैठे प्रत्याशियों के बारे में सारी जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में डीसी घनश्याम थोरी ने कहा कि गूगल प्ले स्टोर पर यह एप उपलब्ध है। प्रत्याशी की ओर से नामांकन के समय दी गई तमाम जानकारी इस एप पर अपलोड कर दी जाती है। इसमें प्रत्याशी की आय, उसकी संपत्ति, कर्ज व दर्ज आपराधिक मामले सहित तमाम तरह की जानकारी मिल सकेगी। एप में प्रत्याशी की ओर से नामांकन के दौरान जमा करवाए गए हलफनामे (एफिडेविट) की पीडीएफ भी देखी जा सकती है।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि वोटरों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए सभी 1975 बूथों पर 18131 मुलाजिम तैनात किए गए हैं। इसके अलावा दिव्यांग तथा बुजुर्गों के लिए बैलेट पेपर वोटिंग का इंतजाम भी किया गया है। किसी भी तरह की शिकायत देने के लिए सी-विजल एप तथा हेल्पलाइन नंबर 1950 जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed