फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Gatka teacher murdered due to personal enmity, six accused arrested, all relatives

Jalandhar News: निजी रंजिश में हुई गतका टीचर की हत्या, छह आरोपी गिरफ्तार, सभी रिश्तेदार

Fri, 16 May 2025 10:35 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Fri, 16 May 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Gatka teacher murdered due to personal enmity, six accused arrested, all relatives
नौ मई को अगवा करके बेसबाल से पीट-पीटकर मार डाला था, 14 मई को मिला था शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कपूरथला। पंजाबी फिल्मों के सहायक एक्टर व गतका टीचर की हत्या निजी रंजिश के चलते की गई। इस मामले में मुख्य आरोपी और उसके छह साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि इस ब्लाइंड मर्डर को 36 घंटे में सुलझाया गया। थाना फत्तूढींगा पुलिस ने आरोपियों द्वारा हत्या में इस्तेमाल किए गए दो बेसबाल बैट और दो गाड़ियां बरामद कर ली हैं। अदालत ने सभी आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने बताया कि नौ मई से लापता गतका टीचर सोध सिंह निवासी सरहालीकलां का शव 14 मई को फत्तूढींगा पेट्रोल पंप के साथ गली-सड़ी हालत में मिला था। जिसके बाद एसपी-डी पीएस विर्क, डीएसपी सुल्तानपुर लोधी गुरमीत सिंह, डीएसपी-डी परमिंदर सिंह, सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर जरनैल सिंह, थाना फत्तूढीगा एसएचओ इंस्पेक्टर सोमनदीप कौर और इंस्पेक्टर अरजन सिंह की टीमें बनाकर जांच शुरू की।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस टीमें मुख्य आरोपी जगमोहन सिंह निवासी भुलत्थ तक पहुंची और 15 मई को उसे गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका सोध सिंह कोई निजी मसला चल रहा था। इसी निजी रंजिश के चलते उसने सोध सिंह की हत्या करने के लिए अपने जीजा गुरनेक सिंह निवासी शहीद भगत सिंह नगर से बातचीत की। फिर गुरनेक सिंह नौ मई की सुबह भुलत्थ आ गया। उसने अपने जीजा को बताया कि सोध सिंह को अपने घर तरनतारन जाना है। जिसको आज ही मारना है। फिर दोनों ने सोध सिंह को अगवा करके कत्ल की योजना बनाई। इसके लिए गुरनेक सिंह ने अपने बेटे पोहलजीत सिंह, रणदीप सिंह पुत्र पलविंदर सिंह उर्फ पिंदा, जश्नप्रीत सिंह उर्फ जस्सा निवासी बहराम जिला शहीद भगत सिंह नगर, राम बहादर निवासी बंगा जिला शहीद भगत सिंह नगर और मुखत्यार सिंह उर्फ मिलन निवासी जिला होशियारपुर को भुलत्थ बुला लिया। तय की गई योजना के अनुसार गुरनेक सिंह ने सोध सिंह का पीछा करके मुंडी मोड़ के नजदीक से उसका अपहरण करके गाड़ी में डाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी में उससे मारपीट की गई और गढ़शंकर के नजदीक सुनसान जगह पर ले जाकर बाल से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई। 10 मई की सुबह चार से पांच बजे के बीच गुरनेक सिंह और उसका बेटा पोहलजीत सिंह अपनी टवेरा कार में सोध सिंह का लाश को डालकर फत्तूढींगा पेट्रोल पंप के पास फेंक कर चले गए। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश करके तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed