फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Gandhi Dham built on banks of Sutlej in Phillaur is losing its identity

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि: फिल्लौर में प्रवाहित की गई थीं राष्ट्रपिता की अस्थियां, आज भी शांति का संदेश देता है सतलुज का किनारा

Sun, 30 Jan 2022 10:42 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 30 Jan 2022 10:42 AM IST
सार

30 जनवरी, 1948 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या कर दी गई थी। उनकी आखिरी इच्छा के अनुसार उनकी अस्थियां देश की प्रमुख नदियों में प्रवाहित की गई थीं। जहां-जहां अस्थियां प्रवाहित की गईं वहां स्मारक बनाए गए थे।

विज्ञापन
Gandhi Dham built on banks of Sutlej in Phillaur is losing its identity
जालंधर का गांधी धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

12 फरवरी 1948 को फिल्लौर में सतलुज किनारे जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की अस्थियां प्रवाहित करके गांधी धाम का निर्माण किया गया था, वह अपनी पहचान खो रहा है। स्मारक आज भी शांति का संदेश देता है लेकिन जमीनी हकीकत है कि इस स्मारक को अच्छा बनाने के लिए किसी सरकार ने कोई कार्य नहीं किया है। हालांकि इसी हलके से कैबिनेट मंत्री सरवण सिंह फिल्लौर से लेकर जालंधर के सांसद चौधरी संतोख सिंह प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं। हाल ही में पंजाब सरकार ने सांसद चौधरी संतोख के जरिए दो करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार करने को मंजूरी दी है। अभी काम शुरू नहीं हुआ है।

विज्ञापन


30 जनवरी, 1948 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या कर दी गई थी। उनकी आखिरी इच्छा के अनुसार उनकी अस्थियां देश की प्रमुख नदियों में प्रवाहित की गई थीं। जहां-जहां अस्थियां प्रवाहित की गईं वहां स्मारक बनाए गए थे। फिल्लौर के नजदीक सतलुज दरिया में बापू की अस्थियां प्रवाहित की गई थीं। वहां स्मारक बनाया गया था लेकिन लोगों ने इसके पास डेयरी फार्म और एक बड़ा छप्पड़ बना दिया है। हालांकि यहां फैली शांति में बहता सतलुज का किनारा मानो आज भी उनकी शिक्षाओं का संदेश देता है।
विज्ञापन


कुछ साल पहले तक यहां सवरेदय मेला लगता था। इस मेले में केन्द्र और राज्य सरकार के मंत्री तक शिरकत करते रहे हैं। परंतु अब इस मेले का आयोजन नहीं किया जाता। सांसद चौधरी का कहना है कि प्रोजेक्ट को जल्द ही शुरू करवाया जाएगा और इसको एक बेहतरीन यादगार बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed