फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Funeral of rape victim in hoshiarpur of Punjab

होशियारपुर: दुष्कर्म पीड़ित बच्ची का अंतिम संस्कार, गुस्साए लोगों ने आरोपियों के घर के बाहर की नारेबाजी

Fri, 23 Oct 2020 10:33 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Fri, 23 Oct 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Funeral of rape victim in hoshiarpur of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

होशियारपुर के ब्लॉक टांडा के तहत एक गांव में दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव जलाने के मामले में छह साल की बच्ची के शव का शुक्रवार को गांव में अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि बुधवार को बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या कर उसका शव आरोपियों ने हवेली में जलाने का प्रयास किया था।

विज्ञापन


गांव के कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार के मौके पर बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि पहुंचे। सभी आरोपियों के लिए सख्त सजा की मांग कर रहे थे। कब्रिस्तान में कड़ी सुरक्षा के बीच भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति में बच्ची का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


इससे पहले बीच बच्ची का शव जब गांव पहुंचा तो लोगों में गुस्सा फूट पड़ा और आरोपियों के घर के बाहर इकट्ठे होकर रोष प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए लोगों ने मामले में गिरफ्तार आरोपियों को फांसी देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस बल ने स्थिति को तनावपूर्ण होने से रोक लिया और प्रदर्शनकारियों को समझा बुझाकर शांत किया। वहीं आरोपियों के घर पर पथराव किए जाने की भी सूचना थी लेकिन डीएसपी दलजीत सिंह ने पथराव या किसी किस्म की तोड़फोड़ से इंकार किया। उनका कहना था कि लोगों में रोष था और आरोपियों के खिलाफ नारेबाजी भी हुई लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी के चलते स्थिति नियंत्रण में रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed