फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   fraud with Army Subedar

आर्मी सूबेदार से 2 लाख 13 हजार रुपये ठगे

Wed, 07 Oct 2020 05:03 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
fraud with Army Subedar
एयर टिकट रिफंड के नाम पर सेना के सूबेदार से ऑनलाइन ठगी करने के आरोप में थाना मामून कैंट की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में सूबेदार जंग बहादुर निवासी मामून कैंट ने बताया कि उसने कहीं जाने के लिए हवाई जहाज का टिकट बुक करवाया था, लेकिन किसी कारण से जा नहीं पाया। जिसके चलते उसने पैसे रिफंड करवाने के लिए बुकिंग कंपनी के कस्टमर केयर के नंबर पर फोन पर बात की। वहां से उन्हें एक एप डाउनलोड करने को कहा गया। कस्टमर केयर के बताए अनुसार उन्होंने एप डाउनलोड किया तो अचानक उनके खाते से 2 लाख 13 हजार 500 रुपये निकल गए। मामून एसएचओ नवदीप शर्मा ने बताया कि शिकायत के बाद धोखाधड़ी और साइबर क्राइम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed