फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Fraud to doctor in Firozpur

दुष्कर्म केस में फंसाकर डाक्टर से ठगे दो लाख रुपये

Wed, 11 Mar 2020 10:18 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Fraud to doctor in Firozpur
थाना वैरोका पुलिस ने एक डाक्टर को दुष्कर्म के झूठे आरोप में फंसाकर दो लाख रुपये ठगने के आरोप में पंजाबी अखबार के पत्रकार हरप्रीत सिंह परुथी (वकील) समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पत्रकार हरप्रीत पहले से ही ब्लैकमेलिंग के दो मामलों में जेल में बंद हैं। उक्त आरोपियों ने डाक्टर से 25 लाख रुपये मांगे थे।
विज्ञापन

डीएसपी जसपाल सिंह ढिल्लों ने पत्रकारों को बताया कि डा. कुलवंत सिंह वासी तारे वाला उर्फ रोड़ावाला को आरोपी चरणदास लाली ने आठ अगस्त 2020 को मोबाइल फोन किया कि बचनो बाई पत्नी पाला सिंह वासी कटैहड़ा ने तेरे खिलाफ थाना वैरोका में बलात्कार संबंधी शिकायत दी है। इस संबंधी बचनो बाई के वकील हरप्रीत सिंह परूथी (पंजाबी अखबार का पत्रकार) ने बातचीत करनी है, जलालाबाद कचहरी में आकर मिल। डाक्टर अपने रिश्तेदार को साथ लेकर हरप्रीत के चैंबर में पहुंच गया, वहां देखा कि बचनो बाई, पाला व चरणदास बैठे हुए थे। हरप्रीत ने कहा कि बचनो बाई का सिविल अस्पताल से मेडिकल करवा लिया है, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है, यदि राजीनामा करना है तो देख लो। डाक्टर से आरोपियों ने 25 लाख रुपये मांगे। सौदा दस लाख रुपये में तय हो गया। डाक्टर ने हरप्रीत को पचास हजार रुपये दिए और कुछ दिनों बाद फिर से हरप्रीत को डेढ़ लाख रुपये दे दिया।
विज्ञापन

बाकी के आठ लाख रुपये 29 फरवरी को देना तय हुआ था। डाक्टर ने पुलिस को बताया कि 29 फरवरी को आठ लाख रुपये हरप्रीत को देने के लिए कचहरी जलालाबाद स्थित उसके चैंबर में गया तो पता चला कि हरप्रीत और उसके अन्य साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बात का पता चलने पर डाक्टर ने तीन मार्च को एसएसपी फाजिल्का को शिकायत दी, उसके बाद थाना वैरोका पुलिस ने आरोपी हरप्रीत सिंह परूथी वासी जलालाबाद, चरणदास वासी जीवा अराई, बचनो बाई व पाला सिंह वासी कटैहड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed