फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Four trains start Jammuutvi rail section

जम्मूतवी रेल सेक्शन पर 30 से शुरू होंगी चार ट्रेनें

Thu, 24 Dec 2020 10:20 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Four trains start Jammuutvi rail section
पठानकोट। फिरोजपुर रेल डिवीजन ने जम्मूतवी रेल सेक्शन पर 30 दिसंबर से 4 ट्रेनें चलाने का शेडयूल जारी किया है। इससे पठानकोट, जम्मू से दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद व ऋषिकेश से आने और जाने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा। कोरोना के चलते 9 महीने से इन शहरों के लिए बंद पड़ी रेल सेवा शुरू होने से यात्रियों को भारी राहत मिलेगी। इस समय वाराणसी से जम्मूतवी, राजिद्रनगर से कटड़ा, प्रयागराज से जम्मूतवी और दिल्ली से जम्मूतवी के बीच राजधानी सुपरफास्ट ट्रेन ही चल पा रही है। सप्ताह में तीन दिन मालवा व झेहलम एक्सप्रेस भी चलती है।
विज्ञापन

फिरोजपुर रेल मंडल की ओर से जारी शेडयूल के मुताबिक 30 दिसंबर से प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार व शनिवार को कटड़ा से सुबह 8:40 बजे मुंबई सेंट्रल के लिए स्वराज सुपरफास्ट चलेगी। प्रत्येक वीरवार को कटड़ा से सुबह 8:40 बजे अहमदाबाद के लिए ट्रेन चलेगी। हर मंगलवार को जामनगर के लिए कटड़ा से सुबह 8:40 बजे ट्रेन चलेगी, प्रत्येक रविवार को हापा के लिए कटड़ा से सुबह 8:40 बजे ट्रेन चलेगी, बुधवार से रोजाना शाम 4:40 बजे कटड़ा से ऋषिकेश के लिए ट्रेन चलेगी। इन सभी ट्रेनों का पठानकोट कैंट में दोनों तरफ से ठहराव रहेगा। फिरोजपुर रेल मंडल में एडीआरएम बलवीर सिंह के मुताबिक अगले सप्ताह से रेलवे जम्मूतवी व कटड़ा सेक्शन पर चलने वाली ट्रेनों की संख्या को बढ़ाने जा रहा है। रेलवे बांद्रा से कटड़ा, अहमदाबाद से कटड़ा, जामनगर से कटड़ा औरा ऋषिकेश से कटड़ा के बीच ट्रेने शुरू कर यात्रियों को राहत पहुंचाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed