फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Four including two women killed in car-tempo collision

कार-छोटे हाथी की टक्कर में दो महिलाओं सहित चार की मौत

Fri, 24 Sep 2021 09:05 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 09:05 PM IST
विज्ञापन
Four including two women killed in car-tempo collision
अबोहर। अबोहर-सीतो रोड पर सेलिब्रेशन पैलेस के पास शाम करीब 4 बजे एक कार और टैंपो (छोटा हाथी) की आमने-सामने हुई टक्कर में कार चालक व टैंपो में सवार दो महिला व दो पुरुष सहित चार लोगों की मौत हो गई। जबकि टैंपो में सवार पांच बच्चों सहित 15 मजदूर बुरी तरह घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों के शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही थाना नंबर 2 की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

घायल कुलदीप सिंह ने बताया कि श्री मुक्तसर साहिब के गांव कुत्तियांवाली व फतेहवाली निवासी मजदूर परिवारों के महिला पुरुष और बच्चे टैंपो में सवार होकर नरमा चुगाई के लिए श्रीगंगानगर जा रहे थे। जब उनका वाहन सीतो रोड स्थित सेलीब्रेशन पैलेस के पास पहुंचा तो संगरिया से आ रहे अजीमगढ़ निवासी करीब 22 वर्षीय संजू की कार से उनकी टक्कर हो गई, जिसमें कार सवार संजू व टैंपो में सवार करीब 45 वर्षीय राम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 60 वर्षीय कुलदीप कौर व 65 वर्षीय छिंदर कौर ने सरकारी अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके साथ ही टैंपो में सवार किरण, निशा, जशनप्रीत, गुरपिंदर सिंह, जसविंदर कौर, परमिंदर कौर, राजिन्द्र सिंह, कुलदीप सिंह, बख्शीश सिंह, सुखप्रीत, सोनू नूर, परमजीत कौर, लवप्रीत, कार्तिक और एकम बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें 108 व नर सेवा नारायण सेवा की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने टैंपो चालक सुरेंद्र सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए फरीदकोट रेफर कर दिया गया। घायलों में पांच बच्चे भी शामिल हैं। वहीं अस्पताल पहुंचते ही एसएमओ डा. गगनदीप सिंह, डा. पुल्कित ठठई, डा. सनमान मांजी, डा. संदीप, डा. साहब राम, डा. सारंग शर्मा, फार्मासिस्ट राजेश कुमार, इंसाफ शर्मा, चतुर्थ श्रेणी भूपेन्द्र, जगदेव सिंह सहित अन्य ने घायलों का इलाज शुरू कर दिया है। सूचना मिलते ही नगर थाना नंबर 2 के सब इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह, एएसआई मोहन लाल तथा नगर निगम के इंस्पेक्टर करतार सिंह, जसविंदर सिंह, गुरजिंदर व प्रदीप कुमार ने जेसीबी की मदद से सड़क पर खड़े दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed