फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Five gangsters hiding in field in village Chakk Jhandu arrested from Jalandhar

Jalandhar News: मुठभेड़ के बाद बर्खास्त सिपाही समेत पांच गैंगस्टर गिरफ्तार, 11 घंटे चला ऑपरेशन

Tue, 01 Nov 2022 01:01 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 01 Nov 2022 01:01 PM IST
सार

पांचों गैंगस्टर दिल्ली में वारदात को अंजाम देकर भाग रहे थे और दिल्ली पुलिस उनका पीछा कर रही थी। गैंगस्टर भोगपुर के गांव चक्क झंडू में खेतों में घुस गए।

विज्ञापन
Five gangsters hiding in field in village Chakk Jhandu arrested from Jalandhar
खेत में गैंगस्टर्स की तलाश में सर्च अभियान जारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

दिल्ली और पंजाब पुलिस ने करीब साढ़े 11 घंटे चले एक ऑपरेशन में मंगलवार को मुठभेड़ के बाद भोगपुर के गांव चक झंडू के खेतों में छिपे पंजाब पुलिस के बर्खास्त सिपाही समेत पांच गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक गैंगस्टर फरार हो गया। पांचों लखबीर सिंह लंडा गैंग से जुड़े हैं। आरोपियों से हथियार भी मिले हैं।

विज्ञापन


पंजाब पुलिस के सूत्रों के मुताबिक पंजाब पुलिस के पूर्व मुलाजिम लवप्रीत सिंह का संबंध आतंकी रिंदा व लंडा से है। वह अमृतसर में हुई एक हत्या में भी वांछित था। उसका संबंध उन चार शूटरों से भी था, जो पंजाब में हिंदू नेताओं की हत्या की साजिश रच रहे थे। इन चार शूटरों को दिल्ली की स्पेशल सेल ने पिछले दिनों पंजाब से एके 47 और चीनी हथगोले के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


जालंधर देहात पुलिस एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी गांव के पेट्रोल पंप के पीछे बनी एक कोठी में छिपे हैं। इनमें से लवप्रीत समेत दो की तलाश दिल्ली पुलिस को भी थी। सूचना मिलते ही आदमपुर के डीएसपी सरबजीत सिंह के नेतृत्व में फिल्लौर पुलिस ने मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे मकान को घेर लिया। जैसे ही गैंगस्टरों को पता चला कि बाहर पुलिस है तो सभी गैंगस्टर गन्ने के खेत में जाकर छिप गए। पुलिस भी खेतों में जा घुसी। इस दौरान गैंगस्टरों ने पुलिस पर तीन राउंड फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

ड्रोन की मदद से गिरफ्त में आए
सूचना मिलते ही एसपी सर्बजीत दहिया मौके पर पहुंचे। पुलिस ने खेत को चारों तरफ से घेर लिया। गैंगस्टरों को खोजने के लिए पुलिस ने ड्रोन की मदद ली। ड्रोन से जैसे ही गैंगस्टरों को लोकेशन मिली, पुलिस ने तुरंत उसी लोकेशन पर अपने प्रशिक्षित जवान भेजे और करीब शाम पांच बजे गैंगस्टरों को दबोच लिया। 

गैंगस्टरों को पकड़ने में ग्रामीणों ने भी सहयोग किया। फरार गैंगस्टर की तलाश की जा रही है। आरोपियों की पहचान संदीप कुमार नानू निवासी करतारपुर, संदीप कुमार साबी निवासी करतारपुर, गुरबीर सिंह गिन्नी निवासी खुर्दपुर, मनप्रीत सिंह मन्न निवासी अमृतसर व लवप्रीत सिंह चीनी निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। 

सरपंच के भतीजे के हत्यारे दो गैंगस्टरों को साथियों समेत दबोचा
उधर, बटाला में फतेहगढ़ चूड़ियां पुलिस ने दो गैंगस्टरों समेत पांच लोगों को हथियार समेत गिरफ्तार किया है। गैंगस्टरों की पहचान लव और पीटर मसीह नंदू के रूप में हुई है, जबकि पकड़े गए साथियों के नाम सुखचैन सिंह, प्रकाश मसीह और गुरप्रताप सिंह हैं। आरोपियों ने तीन जनवरी को गांव देहड़ के सरपंच हरविंदर सिंह और उसके भतीजे दिलप्रीत सिंह पर गोलियां चलाई थी। 

हमले में दिलप्रीत की मौत हो गई थी और उसकी रिवाल्वर भी साथ ले गए थे। एसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को बटाला पुलिस के स्पेशल सेल ने ऑपरेशन चलाकर आरोपियों को गांव पन्नवां से दबोचा। आरोपियों से एक रिवाल्वर, दो पिस्टल, एक मैगजीन, 25 कारतूस और एक स्विफ्ट कार बरामद हुई। आरोपी बटाला, गुरदासपुर और होशियारपुर में संगीन वारदातों को अंजाम चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed