फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Four arrested with six pistols, heroin and 14 cartridges

Jalandhar News: छह पिस्तौल, हेरोइन व 14 कारतूस संग चार काबू

Tue, 12 Aug 2025 10:16 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
Four arrested with six pistols, heroin and 14 cartridges
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। बीएसएफ और पुलिस ने छह पिस्तौल, हेरोइन व चौदह कारतूस संग चार आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने मंगलवार उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
बीएसएफ ने हुसैनीवाला बॉर्डर से सटे गांव भखड़ा के खेत में पाकिस्तान ड्रोन द्वारा आसमान से फेंका एक पैकेट बरामद किया है। उक्त पैकेट में दो विदेशी पिस्तौलें और चार हेरोइन (डेढ़ किलो) के पैकेट बरामद हुए। सरहदी गांव के लोगों ने रात के समय पाकिस्तानी ड्रोन गांव भखड़ा और गांव जल्लोके के मोड़ के ऊपर मंडराता हुआ देखा था। वस बात की सूचना ग्रामीणों ने बीएसएफ को दी। मंगलवार सुबह बीएसएफ का सर्च अभियान चला। दोपहर 2 बजे बीएसएफ को धान के खेत में से एक पैकेट मिला। पीली टेप से लिपटे उक्त बड़े पैकेट के ऊपर लोहे का हुक व एक चमकीली गेंद भी थी। इससे साबित होता है कि उक्त पैकेट आसमान से ड्रोन ने फेंका था। उक्त पैकेट में दो पिस्टल और चार हेरोइन के पैकेट बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा थाना सदर पुलिस ने किले वाला चौक के पास गुप्त सूचना के आधार पर बाइक सवार दो लोगों को काबू किया। तलाशी लेने पर इनके पास से तीन ग्लोक पिस्तौल, तीस बोर की एक पिस्तौल व चौदह कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान हरजिंदर सिंह व गुरप्रीत सिंह वासी छांगा राय हिठाड़ (गुरुहरसहाय) के तौर पर हुई है। इसी तरह तलवंडी भाई पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी हरमन सिंह व धर्मप्रीत सिंह को काबू कर सौ ग्राम हेरोइन बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed