फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Four Afghan nationals arrested with 17 kg heroin from Delhi

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली में छापा मारकर चार अफगान नागरिकों को 17 किलो हेरोइन समेत पकड़ा

Tue, 06 Jul 2021 12:01 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Tue, 06 Jul 2021 12:01 AM IST
सार

पंजाब पुलिस ने एक बड़े नशा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। सूचना के आधार पर दिल्ली में पंजाब पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान चार अफगान नागरिकों को धर दबोचा। उनके पास से 17 किलो हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने इस नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए उत्तर प्रदेश एक टीम भेजी है। 

विज्ञापन
Four Afghan nationals arrested with 17 kg heroin from Delhi
पंजाब पुलिस ने हेरोइन के साथ चार अफगान नागरिकों को पकड़ा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब पुलिस ने रविवार को एक और बड़े नशा तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया। इस दौरान पुलिस ने दक्षिणी दिल्ली की एक निर्माण यूनिट से चार अफगान नागरिकों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 17 किलो हेरोइन बरामद की। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 90 करोड़ रुपये बताई जा रही है। 

विज्ञापन


पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिनकर गुप्ता ने बताया कि पंजाब पुलिस को उत्तर प्रदेश में इस कारोबार के साथ जुड़े अन्य संपर्क की सूचना प्राप्त हुई है और इस संबंध में एक टीम वहां भेज दी गई है ताकि नशा तस्करी नेटवर्क को तोड़ा जा सके।
विज्ञापन


डीजीपी ने बताया कि आरोपियों की पहचान मुजाहिद शिनवारी निवासी नंगरहार, मुहम्मद लाल काकर, जनात गुल काकर और समियुल्ला अफगान तीनों निवासी कुंडू, अफगानिस्तान के तौर पर हुई है। हेरोइन की बड़ी बरामदगी के अलावा पुलिस ने नैब सराए यूनिट से नशीले पदार्थ बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई केमिकल और लैब उपकरण भी बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये ड्रग तस्कर एसएसपी नवजोत सिंह माहल के नेतृत्व वाली होशियारपुर पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर पकड़े गए। इस दौरान डीजीपी ने बताया कि होशियारपुर पुलिस ने 18 मई को पुशपिंदर सिंह उर्फ टिंकू और अमित चौधरी को गिरफ्तार करके 70 ग्राम हेरोइन बरामद की थी, जिन्होंने कबूला था कि उन्होंने यह नशीला पदार्थ जंडियाला, अमृतसर में जसवीर सिंह गज्जु से और होशियारपुर के सरबजीत सिंह सेठी से खरीदे थे। 

जसवीर सिंह के आवास पर छापामारी की गई, जहां उसकी साथी जगरूप कौर को पुलिस पार्टी ने 100 ग्राम हेरोइन समेत काबू किया। घर की पूरी तलाशी लेने पर पुलिस ने 1.48 किलो हेरोइन, 500 ग्राम सोना और 49.48 लाख रुपये की नगदी बरामद की। इसके बाद पुलिस ने एक जुलाई को सरबजीत सेठी को भी गढ़शंकर से गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से 500 ग्राम हेरोइन बरामद की। 

उन्होंने आगे बताया कि सरबजीत ने हेरोइन को अफगान नागरिकों से खरीदा था, जो दिल्ली में हेरोइन बनाने वाली फैक्ट्री चलाते हैं और उत्तर प्रदेश से हेरोइन की तस्करी करने वाले इम्तियाज के बारे भी बताया। इसी आधार पर होशियारपुर पुलिस की टीम ने दिल्ली में संदिग्ध जगहों पर छापा मारा और इस निर्माण यूनिट का पर्दाफाश किया, जहां से बड़ी मात्रा में हेरोइन पंजाब और अन्य राज्यों को भेजी जा रही थी। गुप्ता ने कहा कि इम्तियाज के गिरोह का पता लगाने के लिए एक अन्य टीम को उत्तर प्रदेश भेजा गया है।

एसएसपी नवजोत माहल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट के अन्य संबंधों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है और बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है। इस दौरान गढ़शंकर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत एक जुलाई को एफआईआर दर्ज की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed