फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Four accused of killing ex-serviceman arrested after 23 days

पठानकोट : पूर्व सैनिक की हत्या के चार आरोपी 23 दिन बाद गिरफ्तार, गांव कीड़ियां के क्रशर पर हुए झगड़े में गई थी जान

Mon, 19 Jul 2021 05:21 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
Four accused of killing ex-serviceman arrested after 23 days
पठानकोट। 27 जून की रात गांव कीड़ियां के क्रशर पर हुई पूर्व सैनिक की हत्या के चार आरोपी 23 दिन बाद गिरफ्तार किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शाह कॉलोनी पठानकोट निवासी कीमती लाल, शिव, गुरप्रीत सिंह और सुखविंदर सिंह के तौर पर हुई है। सोमवार को एसएसपी सुरेंदर लांबा ने मिनी सचिवालय स्थित दफ्तर में प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले महीने पूर्व सैनिक राजिंदर सिंह की हत्या हुई थी। 17 दिन बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो मृतक के परिजनों और इलाका निवासियों ने एसएसपी दफ्तर का घेराव किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पांच दिन के भीतर पकड़ने का आश्वासन दिया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी ट्रांसपोर्टर कीमती लाल व उसके भतीजे को तरनतारन से गिरफ्तार किया था, उन्हीं की निशानदेही पर दो अन्य साथियों गुरप्रीत और सुखविंदर को काबू किया गया है।
विज्ञापन

ट्रक टकराने पर हुआ था विवाद
एसएसपी सुरेंदर लांबा ने बताया कि 27 जून की रात उक्त क्रशर के पास 2 ट्रकों की टक्कर हो हुई थी। इसके चलते ट्रक चालकों में बहस हुई और मामला झगड़े तक पहुंच गया। पूर्व सैनिक राजिंदर सिंह अपने एक दोस्त के साथ झगड़ा सुलझाने पहुंचा, मारपीट में उनकी मौत हो गई। राजिंदर का शव सुबह क्रशर के पास ही गड्डे में मिला था। पुलिस ने 7 हमलावरों पर मामला दर्ज किया था। तीन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed