आप पर भड़के चन्नी: सीएम मान ने कांग्रेस नेताओं को कचरा कहा था, अब कांग्रेसी को उम्मीदवार बना दिया
जालंधर के लतीफपुरा में घरों को गिराने पर चन्नी ने शायराना अंदाज में तंज कसते हुये कहा कि उम्र लग जाती है घर बसाने में तुम्हें शर्म नहीं आती घर जलाने में। उन्होंने कहा कि जालंधर की सीट जीतने से भाजपा को कोई फायदा नहीं बस उनकी एक सीट बढ़ जायेगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर ने गुरुवार को नामांकन भरा। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आप सरकार पर खूब भड़के। चन्नी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं ने विधानसभा चुनावों से पहले कहा था कि कांग्रेस के 25 सिटिंग विधायक हमारे संपर्क में हैं पर हम इनका कचरा नहीं लेंगे, तो अब क्या हुआ। कचरे को उठाकर लाए और उसे उम्मीदवार बना दिया।
त आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस जांच का सामना कर रहे पूर्व सीएम चन्नी ने विजिलेंस की कार्रवाई के सवालों को टाल दिया और कहा कि जो भी होगा सांझा करता रहूंगा। चन्नी ने कहा कि पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर नहीं रहा। उन्होंने कहा कि दिल्ली वालों के इशारों पर मुख्यमंत्री भगवंत मान अकाल तख्त साहिब और दलितों के मसीहा डॉ. बीआर आंबेडकर का अपमान करने से नहीं चूक रहे। दलितों के लिए शुरु की गई उनकी 111 दिन की सरकार की स्कीमों को खत्म कर दिया और लोगों को गुमराह किया गया।
उपचुनाव के लिए नहीं मिला नेता
आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए चन्नी ने कहा कि पंजाब में सरकार चलाते हुए एक साल पूरा हो गया लेकिन उन्हें उपचुनाव के लिए नेता नहीं मिला। क्या 1 साल की सरकार में आम आदमी पार्टी में ऐसा कोई नेता नहीं था जो उपचुनाव का दावेदार होता। मुख्यमंत्री भगवंत मान के बहिबल कलां गोलीकांड और बेअदबी पर कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए चन्नी ने कहा कि यह तो कैप्टन सरकार की रिपोर्ट है, जो पेश की गई। वहीं गोलीकांड मामले में कार्रवाई करने का दिखावा किया जा रहा है तो दूसरी ओर बेअदबी के केसों में सरकार बनते ही 24 घंटे में कार्रवाई का वादा करने वाले 1 साल से सत्ता का सुख भोग रहे हैं पर कार्रवाई नहीं की।
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जब वादे के बाद कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस ने उन्हें कुर्सी से उतार फेंका था और पंजाब की जनता आप को सत्ता से बाहर फेंक देगी। पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति कैसी है ये बठिंडा सैन्य अड्डे पर हुई घटना से ही पता चलता है। पंजाब के बेटे सिद्धू मूसेवाला को दिन दहाड़े गोलियां मार दी जाती हैं और गैंगस्टर जेल में बैठकर सरेआम इंटरव्यू देकर जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं और सरकार नाकामी छिपाने के लिए केंद्र पर दोष मढ़ रही है।
चन्नी हुए शायराना
जालंधर के लतीफपुरा में घरों को गिराने पर चन्नी ने शायराना अंदाज में तंज कसते हुए कहा कि उम्र लग जाती है घर बसाने में तुम्हें शर्म नहीं आती घर जलाने में। उन्होंने कहा कि जालंधर की सीट जीतने से भाजपा को कोई फायदा नहीं बस उनकी एक सीट बढ़ जाएगी, अकाली खत्म हो चुके हैं तो फर्क उन्हें भी नहीं पड़ेगा। लोगों को 1 साल से पंजाबियों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचा रहीं आम आदमी पार्टी की सरकार और दिल्ली की सोच रखने वाले मुख्यमंत्री केजरीवाल को जवाब देना है जैसा संगरूर में दिया। कांग्रेस की उम्मीदवार और जालंधरियों के लिए जीने वाले चौधरी परिवार से प्रत्याशी करमजीत कौर चौधरी को वोट दें और आप को हराएं, क्योंकि इन्हें अपने नेताओं पर विश्वास नहीं रहा।
चन्नी ने सुशील रिंकू के आप में जाने पर कहा कि विजिलेंस की धमकी से किसी को भी डराया जा सकता है और पंजाब में आजकल ये ट्रेंड पर हैं। वहीं करतारपुर से पूर्व विधायक सुरिंदर चौधरी के कांग्रेस छोड़कर आप में जाने पर उन्होंने कुछ नहीं कहा और इसे पारिवारिक मसला बताया। उन्होंने सरकार की ओर से फसल की करवाई जा रही गिरदावरी को ढकोसला बताया।
शराब और माइनिंग पॉलिसी से अपना पेट भर रहे नेता, कौन चोर हैं जल्द करेंगे खुलासा
पंजाब में एक्साइज और माइनिंग पालिसी लाने में एक साल लग गया, जब लेकर आये तो सिर्फ अपना और कुछ रसूखदार परिवारों को फायदा देने की नीयत से आये। दिल्ली वालों के इशारे पर पंजाब में माफिया का राज है, कांग्रेस की सरकार में साढ़े पर रुपये क्यूबिक मिलने वाली रेत में ट्राली सिस्टम लाकर सरकार के राजस्व को 30 फीसदी का नुकसान पहुंचा रहे हैं। एक्साइज पॉलिसी बनाने एक के लिये ईमानदार नेता वित्त मंत्री हरपाल चीमा को सौंप दिया ताकि मनीष सिसौदिया की तरह वह भी जेल जायें। उनके पास दस्तावेज हैं, शराब और माइनिंग से किसके खाते में कितना जा रहा उसका जल्द खुलासा करेंगे।
सीएम मान भूल रहे मर्यादाएं
चन्नी ने आम आदमी पार्टी के मुखिया केजरीवाल को सिख और दलित विरोधी बताते हुये कहा कि पंजाब में कुछ भी होता है तो केजरीवाल अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार तक पर उंगुली उठा देते हैं। जहां कभी अकाल तख्त के हुक्मों पर पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह और महाराजा रणजीत सिंह ने कोड़े खाये थे। आप के मुखिया के इशारों पर मुख्यमंत्री भगवंत मर्यादायें भी भूल जाते हैं।
डेरा सच्च खंड बल्लां में अध्ययन केंद्र बनाने के लिये मैं दूंगा पैसे
हम पर विकास और पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति के लिए उंगुली उठाने वाले खुद केंद्र से स्पेशल फोर्स मांग कर ला रहे हैं। मैंने 111 दिन की सरकार के दौरान पीटीयू में संविधान निर्माता डॉ भीम राव अंबेडकर का म्यूजियम बनाने के लिये 100 करोड़ और डेरा सच खंड बल्ला में गुरु रविदास महाराज की जीवनी पर संभाल कर रखने के लिये अध्ययन केंद्र बनाने को 25 करोड़ रुपये दिये थे। सरकार बदली और पैसे रोक लिये गये। अब केजरीवाल और मान चेक देकर गये लेकिन जिस ट्रस्ट के जरिये पैसे लगने थे वहां पैसे अभी भी नहीं पहुंचे। ये दलित विरोधी सरकार है।