फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former MP Sushil Kumar Rinku reaction BJP defeat in Jalandhar West by-election

Jalandhar West By Poll: भाजपा की हार पर भड़के पूर्व सांसद सुशील रिंकू, कहा- लोकतंत्र की हत्या कर जीती आप

Sat, 13 Jul 2024 04:34 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 13 Jul 2024 04:34 PM IST
सार

भाजपा ने जालंधर वेस्ट उपचुनाव में शीतल अंगुराल को टिकट दी थी। अंगुराल 2022 में आप की टिकट पर जीते थे लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले वे भाजपा में शामिल हो गए थे।

विज्ञापन
Former MP Sushil Kumar Rinku reaction BJP defeat in Jalandhar West by-election
सुशील रिंकू - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर वेस्ट उपचुनाव में भाजपा की हार पर पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू भड़क गए। उन्होंने मान सरकार पर लोकतंत्र की हत्या कर चुनाव जीतने का आरोप लगाया। रिंकू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा 
विज्ञापन

सरकार की जीत की वजह

1. पार्षदों और कई अन्य नेताओं को खरीदा गया और पदों का लालच दिया गया। यहां तक कि कुछ लोगों को खुश करने के लिए गनमैन भी दिए गए।
2. लोगों को डराया गया कि सरकार के ढाई साल बचे हैं, जिससे लोगों में दहशत पैदा हो गई।
3. मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए पैसे, शराब, राशन, सूट बांटे गए।
4. सरकारी मशीनरी और सरकारी तंत्र का भरपूर दुरुपयोग किया गया।
5. 90 विधायकों 35 चेयरमैनों ने हलका वेस्ट में पूरा दंगा किया।
6. चुनाव के दिन तक बाहरी लोग मतदाताओं को डराते रहे और पैसे बांटते रहे।
7. पूरी तरह से लोकतंत्र को क्षति पहुंचाने की कोशिश की गई।
8. चुनाव आयोग के निर्देशों की अनदेखी की गई और बेहिसाब खर्च किए गए। लेकिन फिर भी शीतल अंगुराल ने बहुत बहादुरी से लड़ाई लड़ी और पूरी सरकार की चीखें दबा दी।
विज्ञापन


कुल मिलाकर यह जीत नहीं बल्कि लोकतंत्र की हत्या है...।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed