फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Former MLA furious at Jalandhar Police Action on death of youth due to drug overdose

जालंधर पुलिस पर भड़के पूर्व विधायक: ड्रग ओवरडोज से युवक की मौत पर हो कार्रवाई, अंतिम संस्कार न करने की चेतावनी

Mon, 03 Feb 2025 11:25 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 03 Feb 2025 11:25 AM IST
सार

पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने कहा कि परिवार कह रहा है जब तक सरकार का कोई प्रतिनिधि या पुलिस द्वारा उन्हें नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आश्वासन नहीं दिया जाता, उतनी देर वह पारस का संस्कार नहीं करेंगे। मोहल्ले के हर व्यक्ति को पता है कि नशा कहां मिलता है, मगर कोई बोलेगा नहीं। क्योंकि कल को उक्त नशा तस्कर इस व्यक्ति को टारगेट करेंगे, जो उनके खिलाफ बयान दे रहा होगा।

विज्ञापन
Former MLA furious at Jalandhar Police Action on death of youth due to drug overdose
नशे से युवक की माैत पर भड़के पूर्व विधायक शीतल अंगुराल - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर के विधानसभा पश्चिमी के भार्गव कैंप के पास रविवार रात नशे की ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पारस भगत (21) निवासी बस्ती बावा खेल के मोहल्ला राज नगर के रूप में हुई है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। 

विज्ञापन


मौत के बाद पूर्व विधायक शीतल अंगुराल पीड़ित के घर पहुंचे और सरकार-पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। अंगुराल ने कहा कि अगर पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो वह युवक का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नशे की लत के कारण युवक की तबीयत खराब हो गई थी, जिसे कल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस संबंध में एक दिन पहले पूर्व विधायक अंगुराल ने लाइव होकर कहा था कि इलाके में नशा बिक रहा है और नशे की ओवरडोज के कारण एक युवक इलाज करवा रहा है। जिसकी देर रात मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने कहा कि परिवार कह रहा है जब तक सरकार का कोई प्रतिनिधि या पुलिस द्वारा उन्हें नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आश्वासन नहीं दिया जाता, उतनी देर वह पारस का संस्कार नहीं करेंगे। मोहल्ले के हर व्यक्ति को पता है कि नशा कहां मिलता है, मगर कोई बोलेगा नहीं। क्योंकि कल को उक्त नशा तस्कर इस व्यक्ति को टारगेट करेंगे, जो उनके खिलाफ बयान दे रहा होगा। उधर पीड़ित परिवार ने कहा कि पुलिस नशा को रोक सकती है। पुलिस अपनी कार्रवाई करें, हमें और कुछ नहीं चाहिए। परिवार ने इलाके के विधायक और कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत से गुहार लगाई है कि उनके इलाके में जो नशा बिक रहा है, उसे खत्म करवाया जाए। उधर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed